भारत के इस पूर्व हॉकी खिलाड़ी की सेहत में सुधार, अमेरिका से जल्द वापस लौटेंगे
Advertisement

भारत के इस पूर्व हॉकी खिलाड़ी की सेहत में सुधार, अमेरिका से जल्द वापस लौटेंगे

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व गोलकीपर अशोक दीवान कोरोना वायरस महामारी की वजह से जारी लॉकडाउन के दौरान अमेरिका में ही रुक गए थे.

क्रेंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के साथ हॉकी दिग्गज अशोक दीवान. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: वर्ल्ड कप विनर पूर्व हॉकी गोलकीपर अशोक दीवान ने भारतीय ओलंपिक संघ ( IOA) को बताया है कि अब उनकी सेहत पहले से बेहतर है और वो जल्दी ही अमेरिका से स्वदेश वापस लौटेंगे. पिछले महीने दीवान ने अमेरिका से वापसी के लिए मदद मांगी थी. वो कोरोना वायरस महामारी के बाद जारी लॉकडाउन की वजह से वहां फंस गए थे. उन्होंने आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा से संपर्क करके उनकी बात उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का अनुरोध किया था. खेल मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय को इसकी जानकारी दी थी.

  1. अशोक दीवान की सेहत में सुधार
  2. जल्द अमेरिका से भारत लौटेंगें
  3. Lockdown में अमेरिका में फंसे थे.

यह भी पढ़ें- 90 साल पहले जब भारतीय मूल के इस ब्रिटिश क्रिकेटर ने काउंटी क्रिकेट में लगाया था तिहरा शतक

दीवान ने बत्रा को भेजे संदेश में कहा,‘आपके और ईश्वर के आशीर्वाद से मेरी सेहत अब बेहतर है. मैंने स्वदेश लौटने के लिये भारतीय दूतावास में रजिस्ट्रेशन करा लिया है. अब उनकी तरफ से सकारात्मक खबर का इंतजार है.’ वर्ल्ड कप 1975 के विजेता पूर्व खिलाड़ी ने खेल मंत्री किरेन रीजीजू और अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू को भी धन्यवाद दिया. दीवान पिछले साल दिसंबर में अपने बेटे के पास अमेरिका गए थे और उन्हें 20 अप्रैल को ही लौटना था लेकिन यात्रा प्रतिबंधों के कारण वो भारत नहीं आ सके.
(इनपुट-भाषा)

LIVE TV
 

Trending news