IPL 2021: पहले ही मैच में CSK की करारी हार से नाराज हुए MS Dhoni, इन्हें बताया जिम्मेदार
Advertisement

IPL 2021: पहले ही मैच में CSK की करारी हार से नाराज हुए MS Dhoni, इन्हें बताया जिम्मेदार

IPL 2021: टूर्नामेंट की शुरुआत हार के साथ करने पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) बहुत नाराज और निराश हैं.

MS Dhoni (Twitter)

मुंबई: चेन्नई सुपर किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ IPL 2021 के पहले ही मैच में 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. टूर्नामेंट की शुरुआत हार के साथ करने पर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बहुत नाराज और निराश हैं. 

  1. धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स को पहले मैच में मिली हार 
  2. हार के बाद अपने गेंदबाजों पर भड़के एमएस धोनी
  3. धोनी ने अपने गेंदबाजों को सबक सीखने को कहा
  4.  

गेंदबाजों पर भड़के धोनी

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की हार के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने गेंदबाजों पर भड़के हैं. धोनी ने कहा है कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल के पहले मैच में खराब प्रदर्शन के बाद उनके गेंदबाजों को अपनी गलतियों से सबक लेना होगा.

दिल्ली ने 8 गेंद बाकी रहते जीत लिया मैच

जीत के लिए 189 रनों का लक्ष्य दिल्ली ने तीन विकेट खोकर आठ गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. शिखर धवन ने 85 और पृथ्वी शॉ ने 72 रन की पारियां खेलीं.

धोनी ने अपने गेंदबाजों को सबक सीखने को कहा

धोनी ने कहा ,‘हम बेहतर गेंदबाजी कर सकते थे. गेंदबाज अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके और बेहद ढीली गेंदें डाली. उन्होंने सबक ले लिया है और आगे वे बेहतर प्रदर्शन करेंगे.’दिल्ली के नए कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था. धोनी ने कहा,‘ओस पर काफी कुछ निर्भर करता है और उसे ध्यान में रखकर हम ज्यादा से ज्यादा रन बनाना चाहते थे.’

 

Trending news