IPL Auction 2020: 8 टीमों ने खरीदे 62 खिलाड़ी; 32 बने करोड़पति, देखें पूरी List
Advertisement

IPL Auction 2020: 8 टीमों ने खरीदे 62 खिलाड़ी; 32 बने करोड़पति, देखें पूरी List

IPL 2020 Auction: आईपीएल 2020 सीजन के लिए कोलकाता में 338 खिलाड़ियों की नीलामी हुई. इनमें से 2 खिलाड़ी 10 करोड़ से भी महंगे बिके. 

आईपीएल का 2019 का खिताब मुंबई इंडियंस ने जीता था. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: लोकप्रिय टी20 लीग आईपीएल (IPL) के अगले सीजन के लिए गुरुवार (19 दिसंबर) को 338 खिलाड़ियों की नीलामी हुई. यह नीलामी कोलकाता में हुई, जिसमें 8 फ्रेंचाइजी ने 62 खिलाड़ियों पर बोली लगाई. इनमें से 32 खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपए या इससे अधिक की रकम मिली है. बाकी 30 खिलाड़ियों को 20 लाख से अधिक रुपए का करार मिला है. आईपीएल 2020 (IPL 2020) की इस नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस सबसे महंगे बिके. सबसे महंगे भारतीय पीयूष चावला रहे. 

आईपीएल की नीलामी में जो 62 खिलाड़ी बिके हैं. उनकी पूरी लिस्ट नीचे है. 
5 करोड़ से ज्यादा में बिकने वाले खिलाड़ी
1. पैट कमिंस को कोलकाता ने 15.50 करोड़ में खरीदा. 
2. ग्लेन मैक्सवेल को पंजाब ने 10.75 करोड़ में खरीदा. 
3. क्रिस मॉरिस को बेंगलुरू ने 10 करोड़ में खरीदा. 
4. शेल्डन कॉट्रेल को पंजाब ने 8.50 करोड़ में खरीदा. 
5. नाथन कूल्टर नाइल को मुंबई ने 8 करोड़ में खरीदा. 
6. शिमरॉन हेटमायर को दिल्ली ने 7.75 करोड़ में खरीदा. 
7. पीयूष चावला को सीएसके ने 6.75 करोड़ में खरीदा. 
8. सैम करन को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 5.50 करोड़ में खरीदा. 
9. इयोन मोर्गन को कोलकाता ने 5.25 करोड़ में खरीदा. 

1 से 5 करोड़ के बीच बिकने वाले खिलाड़ी
1. मार्कस स्टॉइनिस को दिल्ली ने 4.80 करोड़ में खरीदा. 
2. एरॉन फिंच को बेंगलुरू ने 4.40 करोड़ में खरीदा. 
3. वरुण चक्रवर्ती को कोलकाता ने 4 करोड़ में खरीदा. 
4. रॉबिन उथप्पा को राजस्थान ने 3 करोड़ में खरीदा. 
5. जयदेव उनादकट को राजस्थान ने 3 करोड़ में खरीदा. 
6. यशस्वी जयसवाल को राजस्थान ने 2.40 करोड़ में खरीदा. 
7. एलेक्स कैरी को दिल्ली ने 2.40 करोड़ में खरीदा. 
8. केन रिचर्डसन को बेंगलुरू ने 4 करोड़ में खरीदा.
9. रॉबिन उथप्पा को राजस्थान ने 3 करोड़ में खरीदा. 
10. क्रिस जॉर्डन को पंजाब ने 3 करोड़ में खरीदा.
11. जोश हेजलवुड को चेन्नई ने 2 करोड़ में खरीदा.
12. रवि विश्नोई को पंजाब ने 2 करोड़ में खरीदा.
13. क्रिस लिन को मुंबई ने 2 करोड़ में खरीदा.
14. मिचेल मार्श को हैदराबाद ने 2 करोड़ में खरीदा.
15. डेल स्टेन को बेंगलुरू ने 2 करोड़ में खरीदा.
16. विराट सिंह को हैदराबाद ने 1.9 करोड़ में खरीदा.
17. प्रियम गर्ग को हैदराबाद ने 1.9 करोड़ में खरीदा.
18. जेसन रॉय को दिल्ली ने 1.50 करोड़ रुपए में खरीदा.
19. क्रिस वोक्स को दिल्ली ने 1.50 करोड़ में खरीदा.
20. कार्तिक त्यागी को राजस्थान ने 1.30 करोड़ में खरीदा.
21. टॉम बैनटन को  कोलकाता ने 1 करोड़ मेंखरीदा.
22. एंड्रयू टाय को राजस्थान ने 1 करोड़ में खरीदा.
23. टॉम करेन को राजस्थान ने 1 करोड़ में खरीदा.

20 लाख से 1 करोड़ में बिकने वाले खिलाड़ी
1. अनुज रावत को राजस्थान ने 80 लाख में खरीदा.
2. डेविड मिलर को राजस्थान 75 लाख में खरीदा.
3. प्रभसिमरन सिंह को पंजाब ने 55 लाख में खरीदा.
4. सौरभ तिवारी को मुंबई ने 50 लाख में खरीदा.
5. फेबियन एलन को हैदराबाद ने 50 लाख में खरीदा.
6. जेम्स नीशम को पंजाब ने 50 लाख में खरीदा.
7. दीपक हूडा को पंजाब ने 50 लाख में खरीदा.
8. मोहित शर्मा को दिल्ली ने 50 लाख में खरीदा.
9. इसुरु उदाना को बेंगलुरू ने 50 लाख में खरीदा.
10. ओशाने थॉमस को राजस्थान ने 50 लाख में खरीदा. 
11. राहुल त्रिपाठी को कोलकाता ने 40 लाख में खरीदा.
12. निखिल नाइक को कोलकाता ने 20 लाख में खरीदा.
13. प्रवीण तांबे को कोलकाता ने 20 लाख में खरीदा.
14. क्रिस ग्रीन को कोलकाता ने 20 लाख में खरीदा.
15. एम सिद्धार्थ को कोलकाता ने 20 लाख में खरीदा. 
16.   दिग्विजय देशमुख को मुंबई ने 20 लाख में खरीदा. 
17. मोहसिन खान को मुंबई ने 20 लाख में खरीदा.
18. ईशान पोरेल को पंजाब ने 20 लाख में खरीदा.
19. तजिंदर ढिल्लों को पंजाब ने 20 लाख में खरीदा.
20. अब्दुल समद को हैदराबाद ने 20 लाख में खरीदा.
21. संजय यादव को हैदराबाद ने 20 लाख में खरीदा. 
22. जोशुआ फिलिप को बेंगलुरू ने 20 लाख में खरीदा.
23. प्रिंस बलवंत राय सिंह को मुंबई ने 20 लाख में खरीदा.
24. अनिरुद्ध जोशी को राजस्थान ने 20 लाख में खरीदा.
25. पवन देशपांडे को बेंगलुरू ने 20 लाख में खरीदा.
26. तुषार देशपांडे को दिल्ली ने 20 लाख में खरीदा.
27. आप साई किशोर को चेन्नई ने 20 लाख में खरीदा.
28. ललित यादव को दिल्ली ने 20 लाख में खरीदा.
29. शाहबाज अहमद को बेंगलुरू ने 20 लाख में खरीदा.
30. आकाश सिंह को राजस्थान ने 20 लाख में खरीदा.

Trending news