SRH vs RCB IPL 2021: 17वें ओवर में स्पिनर शाहबाज अहमद ने सबसे पहले जॉनी बेयरस्टो को आउट किया. इसके बाद मनीष पांडे बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए. फिर युवा ऑलराउंडर अब्दुल समद भी बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में विकेट गंवा बैठे.
Trending Photos
चेन्नई: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ बुधवार को खेले गए आईपीएल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज मनीष पांडे की बैटिंग को लेकर सवाल उठ रहे हैं. इस मैच में मनीष पांडे नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे, लेकिन उन्होंने 39 गेंदों पर 38 रनों की धीमी पारी खेली और टीम को जीत भी नहीं दिला पाए. एक समय हैदराबाद की टीम 2 विकेट पर 115 रन बना चुकी थी और उसे 24 गेंद में 35 रन की जरूरत थी, लेकिन मनीष पांडे के आउट होते ही बाकी के बल्लेबाज भी ढेर हो गए.
मनीष पांडे पर बरसे फैन्स
मनीष पांडे पर हैदराबाद को जीत दिलाने की जिम्मेदारी थी, लेकिन वह अहम मौके पर आउट हो गए. 17वें ओवर में स्पिनर शाहबाज अहमद ने सबसे पहले जॉनी बेयरस्टो को आउट किया. इसके बाद मनीष पांडे बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए. फिर युवा ऑलराउंडर अब्दुल समद भी बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में विकेट गंवा बैठे. मनीष पांडे को उनकी धीमी पारी के लिए ट्विटर पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. कुछ फैंस उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर करने की मांग कर रहे हैं. बता दें कि मनीष पांडे सनराइजर्स के साथ 11 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट में है.
Manish Pandey and Vijay Shankar after the match :-#RCBvsSRH pic.twitter.com/YR3XPCrKOE
— Saksham kalra (@sakshamkalra_) April 14, 2021
#SRHvRCB
SRH to Manish Pandey after his 38(39)- pic.twitter.com/GJAdmnRjlw— Shivani (@meme_ki_diwani) April 14, 2021
SRH team management to Manish Pandey#SRHvRCB pic.twitter.com/c5no9w4m2z
— Anshuman (@Anshuman84m2) April 14, 2021
Manish Pandey playing test match #SRHvsRCB #SRHvRCB pic.twitter.com/7j9iwTCwU3
— शुभम यदुवंशी (@oye__memer) April 14, 2021
#SRHvRCB#SRHvsRCB
SRH fans After Watching Manish Pandey Batting- pic.twitter.com/JmpeL7D0g5— Civil_engyneer07 (@SamCurranFC07) April 14, 2021
Padmabhushan Manish Pandey welcome to Thala Academy of Sensible Knocks. pic.twitter.com/D1d22ALJNT
— Viru Sharma (@183Mirpur) April 14, 2021
"Only Jersey has been changed . I am still playing for my Old teams " -
Manish Pandey via DM pic.twitter.com/Bc72XnmOcO
— PUBG (@Over_the_covers) April 14, 2021
Manish Pandey, Vijay Shankar & Wriddhiman Saha after looting money from #SRH every year pic.twitter.com/XM4JukVRR1
— Unemotional Creature (@krish_242) April 14, 2021
When it’s time to finish the match after playing 30+ balls
Manish Pandey: pic.twitter.com/Mv51zEFrhJ
— AbhionelMessi (@AbhionelMessi) April 14, 2021
Atleast 1 Appreciation tweet for Manish Pandey pic.twitter.com/Te5bpYOerQ
— Nitin//RCB (@Kohlliers) April 14, 2021
Same feeling from my end too...please drop Vijay Shankar and Manish Pandey..sick pic.twitter.com/rxugyMsrLk
— SReeKanth (@sreejaykanth) April 14, 2021
एक ओवर में पलटा पूरा मैच
बेयरस्टो (12), मनीष पांडे (38 रन) और अब्दुल समाद (0) आउट हो गए. इसके बाद सनराइजर्स के मैच में वापसी के रास्ते भी बंद हो गए. हैदराबाद ने आखिरी 5 ओवर में महज 35 रन बनाए और उसने कुल 7 विकेट खोए. बता दें कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 150 रनों का टारगेट रखा. जवाब में हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 143 रन ही बनाई पाई और कोहली की टीम ने 6 रन से ये मैच जीत लिया.