Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में दूसरे दिन भारत के कौन-कौन से होंगे मैच, जानिए पूरा शेड्यूल
Advertisement
trendingNow12356334

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में दूसरे दिन भारत के कौन-कौन से होंगे मैच, जानिए पूरा शेड्यूल

Paris Olympics: मनु भाकेर महिलाओं की दस मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में क्वालीफिकेशन में तीसरे स्थान पर रही. स्पर्धा का फाइनल रविवार को खेला जाएगा. मनु भाकेर के अलावा पहले दिन भारत के अन्य निशानेबाजों ने निराश किया. आइए एक नजर डालते हैं पेरिस ओलंपिक के दूसरे दिन (रविवार) भारत के शेड्यूल पर- 

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में दूसरे दिन भारत के कौन-कौन से होंगे मैच, जानिए पूरा शेड्यूल

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक के पहले दिन भारत का प्रदर्शन मिला जुला रहा है. मनु भाकेर ने ओलंपिक खेलों में भारत के अभियान के पहले दिन 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में प्रवेश कर लिया, जबकि बैडमिंटन में पदक के दावेदार सात्विक साइराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी और लक्ष्य सेन ने जीत के साथ आगाज किया और टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम ने भी पहला मुकाबला जीता.

पेरिस ओलंपिक में आज भारत का पूरा शेड्यूल 

इससे पहले टोक्यो ओलंपिक में पिस्टल में खराब आने की कड़वी यादों को भुलाते हुए मनु भाकेर महिलाओं की दस मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में क्वालीफिकेशन में तीसरे स्थान पर रही. स्पर्धा का फाइनल रविवार को खेला जाएगा. मनु भाकेर के अलावा पहले दिन भारत के अन्य निशानेबाजों ने निराश किया. आइए एक नजर डालते हैं पेरिस ओलंपिक के दूसरे दिन (रविवार) भारत के शेड्यूल पर- 

बैडमिंटन

महिला एकल (ग्रुप चरण): पीवी सिंधू बनाम एफएन अब्दुल रज्जाक (मालदीव),  दोपहर 12:50 बजे से

पुरुष एकल (ग्रुप चरण): एचएस प्रणय बनाम फैबियान रोथ (जर्मनी), रात आठ बजे

निशानेबाजी

महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन: इलावेनिल वलारिवन, दोपहर 12.45 बजे

पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन: संदीप सिंह और अर्जुन बाबूता, दोपहर 2.45 बजे

महिला 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल: मनु भाकर, दोपहर 3.30 बजे

नौकायन

पुरुष एकल स्कल (रेपेचेज दो): बलराज पंवार, दोपहर 1.18 बजे

टेबल टेनिस

महिला एकल (दूसरा दौर): श्रीजा अकुला बनाम क्रिस्टीना कालबर्ग (स्वीडन) - दोपहर 12.15 बजे से

महिला एकल (दूसरा दौर): मनिका बत्रा बनाम अन्ना हर्से (ग्रेट ब्रिटेन) - दोपहर 12.15 बजे से

पुरुष एकल (दूसरा दौर): शरथ कमल बनाम डेनी कोजुल (स्लोवेनिया) - दोपहर 3.00 बजे से

तैराकी

पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक (हीट 2): श्रीहरि नटराज - दोपहर 3.16 बजे

महिलाओं की 200 मीटर फ्रीस्टाइल (हीट 1): धीनिधि देसिंगु - दोपहर 3.30 बजे

तीरंदाजी

महिला टीम (क्वार्टर फाइनल): भारत (अंकिता भक्त, भजन कौर और दीपिका कुमारी) बनाम फ्रांस/नीदरलैंड - शाम 5.45 बजे  

महिला टीम (सेमीफाइनल): शाम 7.17 बजे से  

महिला टीम (पदक चरण के मैच): रात 8.18 बजे से.

Trending news