रियो ओलंपिक : संयुक्त 41वें स्थान पर रहीं अदिति अशोक
Advertisement

रियो ओलंपिक : संयुक्त 41वें स्थान पर रहीं अदिति अशोक

भारत की युवा गोल्फर अदिति अशोक ने शनिवार को यहां रियो ओलंपिक की महिला गोल्फ की स्पर्धा में अंतिम दिन पांच ओवर 76 कार्ड के कारण संयुक्त 41वें स्थान पर रहीं।

रियो ओलंपिक : संयुक्त 41वें स्थान पर रहीं अदिति अशोक

रियो डि जिनेरियो : भारत की युवा गोल्फर अदिति अशोक ने शनिवार को यहां रियो ओलंपिक की महिला गोल्फ की स्पर्धा में अंतिम दिन पांच ओवर 76 कार्ड के कारण संयुक्त 41वें स्थान पर रहीं।

अदिति ने पहले दो दिन 68, 68 का कार्ड खेला था और शीर्ष आठ में बनी रही थी। लेकिन इसके बाद तीसरे दिन उन्होंने 79 का कार्ड खेला।

यह 18 वर्षीय गोल्फर छह महीने पहले ही पेशेवर हुई है, वह आज कोई बर्डी नहीं बना सकी। अदिति ने तीन बोगी और एक डबल बोगी कर दी जिससे उनका स्कोर सात सात ओवर 291 का रहा।

इनबी पार्क 16 अंडर 268 के कुल स्कोर से 1904 के बाद व्यक्तिगत गोल्फ स्वर्ण पदक हासिल करने वाली पहली महिला गोल्फर बन गयी। लिडिया ने 11 अंडर के कुल स्कोर से रजत पदक जबकि चीन की शनशान फेंग ने 10 अंडर के स्कोर से कांस्य पदक अपने नाम किया।

Trending news