केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू करेंगे 35वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन
Advertisement

केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू करेंगे 35वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन

केरल की मेजबानी में 31 जनवरी से 14 फरवरी तक होने वाले 35वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन केंद्रीय शहरी विकास और संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायुडू करेंगे। आज इसकी आधिकारिक घोषणा की गई।

तिरूवनंतपुरम : केरल की मेजबानी में 31 जनवरी से 14 फरवरी तक होने वाले 35वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन केंद्रीय शहरी विकास और संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायुडू करेंगे। आज इसकी आधिकारिक घोषणा की गई।

राज्य के खेल मंत्री तिरूवंचूर राधाकृष्णन ने कहा, ‘नायडू 31 जनवरी की शाम कर्यावतूम में नवनिर्मित ग्रीनफील्ड स्टेडियम में होने वाले समारोह में खेलों का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर कई जाने माने लोग मौजूद रहेंगे जिसमें मंत्री और खिलाड़ी भी शामिल हैं।’

राधाकृष्णन ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि खेलों के सद्भावना दूत महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर खेलों की मशाल पूर्व फर्राटा धाविका पीटी उषा और लंबी कूद की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अंजू बाबी जार्ज को सौंपेंगे।

उन्होंने बताया, ‘तेंदुलकर उद्घाटन समारोह का हिस्सा बनने को सहमत हो गए हैं। वह खेलों की मशाल पीटी उषा और अंजू बाबी जार्ज को सौंपेंगे जो संयुक्त रूप से बड़ी मशाल जलाएंगे जिसके साथ खेलों की शुरूआत होगी।’

उन्होंने बताया कि केंद्रीय खेल मंत्री सर्वानंद सोनोवाल, राज्य के मुख्यमंत्री ओमेन चांडी, विपक्ष के नेता वीएस अच्युतानंदन, विधानसभा अध्यक्ष जी कार्तिकेयन और राज्य के अन्य कैबिनेट मंत्री और विधायक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

Trending news