हॉकी: मुख्य कोच के रूप में भारतीय टीम से जुड़ेंगे नील हॉगुड
Advertisement

हॉकी: मुख्य कोच के रूप में भारतीय टीम से जुड़ेंगे नील हॉगुड

ठीक एक साल बाद भारत वापस लौटने के बाद पूर्व मुख्य कोच नील हॉगुड को भारतीय महिला हॉकी टीम से मथियास अहेर्न्‍स के सहायक के तौर पर जुड़ना था लेकिन बदलते घटनाक्रम में वह एक बार फिर अपनी पहले की भूमिका निभायेंगे।

हॉकी: मुख्य कोच के रूप में भारतीय टीम से जुड़ेंगे नील हॉगुड

नई दिल्ली : ठीक एक साल बाद भारत वापस लौटने के बाद पूर्व मुख्य कोच नील हॉगुड को भारतीय महिला हॉकी टीम से मथियास अहेर्न्‍स के सहायक के तौर पर जुड़ना था लेकिन बदलते घटनाक्रम में वह एक बार फिर अपनी पहले की भूमिका निभायेंगे।

हॉगुड पिछले साल नवंबर में निजी कारणों से भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच का पद छोड़ने से पहले लगभग दो साल तक इस भूमिका में थे। एक दिन पहले हॉकी इंडिया ने घोषणा की थी कि ऑस्ट्रेलियाई हॉगुड सिर्फ कोच बनकर आयेंगे।

भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के साथ चर्चा के बाद परिस्थितियां एक रात में बदल गयीं और हॉगुड ने बताया कि वह सहायक नहीं बल्कि मुख्य कोच बनकर भारत आयेंगे।

हॉगुड ने एक साक्षात्कार में कहा ‘हॉकी इंडिया ने मुझसे संपर्क किया और पूछा कि क्या मैं एक बार फिर महिला टीम से जुड़ने का इच्छुक हूं। एक बार जब मुझे यह पेशकश की गयी तो मैंने ना कहने के बारे में नहीं सोचा क्योंकि मैं हमेशा से ऐसा मानता रहा हूं कि मैं उन लड़कियों से जुड़ने के लिए हमेशा तैयार हूं जिनसे मेरा विशेष लगाव है।’

इस बार टीम से सहायक के तौर पर जुड़ने की बात को लेकर पूछे जाने पर आस्ट्रेलियाई ने कहा ‘उन्होंने किसी खास पद का जिक्र नहीं किया था। हॉकी इंडिया की तरफ से मुझसे पूछा गया कि क्या मैं एक बार फिर से कोचिंग टीम का हिस्सा बनना चाहूंगा या नहीं और मैंने सिर्फ हां कह दिया।’ उन्होंने कहा ‘साइ के अधिकारियों से बात करने के बाद चीजें कल बदल गयीं। मैं अब बतौर मुख्य कोच टीम से जुड़ूंगा। मैंने अनुबंध पर हस्ताक्षर कर दिया है और यह दिसंबर 2016 से आगे तक का है। मथियास को भी किसी तरह की समस्या नहीं है। मैं उन्हें लंबे समय से जानता हूं और सभी पक्ष इस स्थिति से काफी खुश हैं।’

Trending news