Misa Bharti Caste Census: जातीय जनगणना के लिए सड़क पर उतरी मीसा भारती. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि "हम इसलिए प्रदर्शन कर रहे हैं क्योंकि जब बिहार में महागठबंधन की सरकार थी तब नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव और लालू यादव ने जातीय जनगणना की मांग की थी. बिहार में जातीय जनगणना हुई, हम चाहते हैं कि उसके अनुपात में हमने दलितों, आदिवासियों, अतिपिछड़ों का जो आरक्षण बढ़ाया था, उसे सुरक्षा मिले और सरकार उसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें ताकि उनका अधिकार उन्हें मिल सके."
लालू यादव ने भी अपनी बेटी मीसा भारती के लिए पाटलिपुत्र में रोड शो किया । हालांकि लालू यादव का रोड शो थोड़ा अलग था .लालू प्रसाद यादव अपनी बेटी मीसा के पक्ष में पाटलीपुत्र में रैली कर रहे थे, तो लगभग उसी समय पाटलीपुत्र से 10 किलोमीटर दूर पटना में बीजेपी के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ, लालटेन युग का भय याद दिला रहे थे।
बिहार में आखिरी चरण में आठ सीटों पर मतदान होने वाला है। इन आठ सीटों में से एक सीट पाटलिपुत्र भी है जहां से लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती मैदान में है। बेटी की जीत के लिए लालू प्रसाद यादव भी जोर शोर से प्रचार कर रहे है।
Misa Bharti on PM Modi: प्रधानमंत्री को लेकर लालू यादव की बेटी मीसा भारती ने अपने बयान पर अब सफाई दी। मीसा भारती ने कहा मैंने SC के बयान का हवाला दिया था, और इलेक्टोरल बांड में आरोपी की जांच होगी। साथ ही मीसा भारती के तरफ से ये भी कहा गया था कि, अगर मेरी सरकार आई तो कार्रवाई होगी।
Lok Sabha Election: मीसा भारती के बयान से बिहार की सियासत गरमा गई है। लालू यादव की बेटी मीसा भारती ने कहा, अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो PM मोदी सहित कई बीजेपी नेता जेल में के भीतर होंगे।
Land For Job Scam: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से ED ने करीब साढ़े आठ घंटे तक पूछताछ की. बता दें कि नौकरी के बदले जमीन घोटले (Land For Job Scam) के मामले में तेजस्वी यादव भी आरोपी हैं. इसी संबंध में ईडी के आधिकारियों ने उनसे पटना स्थित दफ्तर में पूछताछ की. ईडी दफ्तर से निकलने के बाद तेजस्वी यादव में विजयी अंदाज में अपने सर्मथकों का अभिवादन किया. देखें वीडियो...
तेजस्वी यादव ने कहा कि जिस तरह से तमिलनाडु हिंसा और नालंदा और सासाराम में अफवाहों को फैब्रिकेट किया गया था, उसका पर्दाफाश किया जा रहा है.
उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के एक-एक सदस्य ने एजेंसियों का सहयोग किया. हालात ऐसे है कि आज वहीं एजेंसिया हम पर आरोप लगा रही है. अभी हम डरे नहीं है, हम लड़ेंगे और जीतेंगे.
Land for Job Scam: बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और उनकी बेटी व आरजेडी सांसद मीसा भारती को जमीन के बदले नौकरी के देने के मामले में जमानत मिल गई है.
Land-For-Jobs Scam: नौकरी के बदले जमीन घोटाले में लालू यादव और उनके परिवार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. जमीन घोटाले मामले में लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती और 14 अन्य को 15 मार्च को कोर्ट में पेश होने के लिए समन जारी हुआ.
आरजेडी और बिहार में महागठबंधन में साझेदार जेडीयू ने लालू यादव पर केंद्रीय एंजेंसियों की इस तरह की कार्रवाई पर इसे विपक्षी दलों को परेशान करने का एक हथियार बताया है.
रोहिणी आचार्य ने कहा, कंस ने भी गर्ववती माता का अपमान किया था फिर क्या हुआ कंश का याद तो होगा ही? तुमलोगों का भी वक्त नजदीक है. तुमलोग और कितना गिरोगे. समय बलवान होता है. पंद्रह साल पुराना बंद केस को खोलकर दंगाई, बेटी जलाओ पार्टी, भगोड़े, तड़ीपार लोग क्या साबित करना चाहते हो?
Land For Jobs Scam: सीबीआई ने दावा करते हुए कहा, 'जमीनों का अधिग्रहण मौजूदा सर्किल रेट और बाजार दर से काफी कम में किया गया.'
Bihar Politics : बिहार में नई सरकार के गठन के बाद से जिस तरह आरजेडी ( RJD ) और जदयू ( JDU ) सक्रिय नजर आ रही है और 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ एक मोर्चा बनाने की कवायद में लग गई है. इसने प्रदेश में सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है. एक तरफ नीतीश दिल्ली का दौरा कर रहे हैं वहीं प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. बीजेपी ( BJP ) के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ( Rituraj Sinha ) ने कहा 2013 या 14 में नीतीश कुमार ( Nitish Kumar ) ने बयान दिया था मिट्टी में मिल जाएंगे लेकिन भाजपा के साथ नहीं जाएंगे. नीतीश कुमार भाजपा के साथ आए. नीतीश कुमार के कथनी पर टिप्पणी नहीं की जा सकती है.
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ( Nitish kumar ) तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली जा रहे हैं...दिल्ली जाने से पहले मुख्यमंत्री लालू यादव ( Lalu yadav ) से मिलने उनके आवास पर पहुंचे...देखिए पूरी ख़बर...
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ( Nitish kumar ) तीन दिन के लिए दिल्ली के दौरे पर आज रवाना होने वाले हैं. इस दौरे से पहले CM नीतीश कुमार लालू यादव ( Lalu yadav ) के घर पहुंचे और उनसे मुलाकात भी की. उनकी इस मुलाकात को 2024 की तैयारी से जोड़ कर देखा जा रहा है... सीएम नीतीश आज तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली रवाना होंगे. इस दौरान वो कई नेताओं से मुलाकात करेंगे. उनका ये दौरा काफी मायनों में ख़ास माना जा रहा है क्योंकि वो इस दौरे पर विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश करेंगे.
लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) बुधवार को पटना लौट आए है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने भी राबड़ी आवास जाकर उनसे मुलाकात की. लालू यादव से मुलाकात पर नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोग एक साथ हैं. हमारा रिश्ता आज का नहीं है, पुराना है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने राबड़ी देवी (Rabri Devi) के आवास जाकर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Nitish Kumar meets Lalu Yadav ) से मुलाकात की. मुलाकात के वक्त डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, मंत्री तेज प्रताप यादव, राबड़ी देवी (Tejashwi Yadav & Tej Pratap Yadav) और मीसा भारती मौजूद थीं. वहीं इलाज करा दिल्ली के लौटे लालू का समर्थकों ने एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया.
RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत (Lalu Yadav Health Update) में तेजी से सुधार हो रहा है. आरजेडी नेता और लालू यादव (Lalu Yadav) के करीब भोला यादव ने ज़ी बिहार झारखंड से खास बातचीत में कहा कि लालू प्रसाद की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है. लालू यादव अब उठने-बैठने लगे हैं. फिजियोथेरेपी एक्सरसाइज शुरू हो जाएगा. डॉक्टरों के मुताबिक 2 हफ्ते में लालू पुरानी स्थिति में आ जाएंगे.
RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav Health Update) दिल्ली एम्स (Delhi AIIMS) में भर्ती हैं. लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav on Lalu yadav Health) ने बताया कि डॉक्टरों की पूरी टीम लगी हुई है. हम प्रार्थना कर रहे हैं कि वो जल्दी स्वस्थ हैं. हड्डी टूटने के कारण दिक्कत हो रही है. बॉडी लॉक जैसी कोई बात नहीं है.
RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav Health Update) का इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा है. जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव (Pappu Yadav Meets Lalu Yadav ) ने लालू यादव से मुलाकात की. पप्पू यादव ने कहा कि उनकी हालत अब बेहतर है. हम कभी कल्पना नहीं कर सकते थे कि लालू इस हालत में रहेंगे. मैं उम्मीद करता हूं कि लालू जी को जल्द दर्द से राहत मिले.
RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav Health Update) का इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा है. जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव (Pappu Yadav Meets Lalu Yadav ) ने लालू यादव से मुलाकात की. पप्पू यादव ने कहा कि उनकी हालत अब बेहतर है. हम कभी कल्पना नहीं कर सकते थे कि लालू इस हालत में रहेंगे. मैं उम्मीद करता हूं कि लालू जी को जल्द दर्द से राहत मिले.