Baba Mahakal Mandir Online Booking: बाबा महाकाल मंदिर में अन्नदान सेवा का डिजिटल विस्तार हो गया है. जिससे अब यहां भक्तों को भोग चढ़ाने में आसानी होगी.
Baba Mahakal Mandir: फिल्म अभिनेता अनुपम खेर और अभिनेत्री शुभांगी दत्ता ने मंगलवार बाबा महाकाल के दर्शन किए. दोनों मंगलवार की सुबह उज्जैन पहुंचे और यहां से सीधे मंदिर में जाकर दर्शन किए.
Suniel Shetty Visited Ujjain: फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी ने उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया, उन्होंने कहा कि वह अपने परिवार के लिए आए हैं.
Baba Mahakal Darshan on New Year: देश-दुनिया में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है और इस मौके पर उज्जैन के महाकाल मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है. इस बार नए साल में बाबा महाकाल का श्रृंगार गणेश रूप में किया गया है और मंदिर के हर तरफ विशेष दिव्यता नजर आ रही है. मंदिर समिति ने बताया कि नववर्ष पर श्रद्धालुओं के दर्शन की पूरी व्यवस्था की गई है और भीड़ को सुरक्षित रूप से देखने का इंतजाम किया गया है. नए साल के पहले दिन आप भी घर बैठे बाबा महाकाल के दर्शन करें...
Ujjain Ladoo Prasad: उज्जैन में बाबा महाकाल मंदिर में बनने वाले लड्डू प्रसाद की मांग लगातार बढ़ती जा रही है. हर दिन 100 क्विंटल लड्डू बन रहे हैं, जबकि मंदिर में दो नए काउंटर भी खोले गए हैं.
Ujjain News: उज्जैन को सिंहस्थ से पहले एक और बड़ी सौगात मिलने वाली है, उज्जैन देश का ऐसा तीसरा शहर बनने जा रहा है, जहां बहुत जल्द पॉड टैक्सी चलती हुई नजर आएंगी.
Baba Mahakal Mandir: बाबा महाकाल मंदिर के गर्भगृह में आम लोगों को एंट्री नहीं मिलेगी, एमपी हाईकोर्ट ने यह फैसला सुनाया है, जिसमें कहा गया है कि कलेक्टर ही यह तय करेंगे किसे एंट्री मिलनी है और किसे नहीं.
Baba Mahakal Temple Income: सावन के महीने में उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर मंदिर में भक्तों ने दिल खोलकर दान किया है. जि .ससे मंदिर को करोड़ों रुपये की आय हुई है. बाबा महाकाल मंदिर प्रशासन की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक 11 जुलाई से शुरू हुए सावन माह के शुरुआती 10-11 दिनों में ही लगभग 25 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन किए हैं, जबकि मंदिर में करोड़ों की आय हुई है. जबकि अभी सावन का आधा महीना बचा हुआ है, ऐसे में दान की संख्या और चढ़ने की पूरी उम्मीद है.
BJP MLA Golu Shukla: बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला ने अपने बेटे के बाबा महाकाल मंदिर गर्भगृह में एंट्री करने पर सफाई दी है. बताया जा रहा है कि उज्जैन में हुआ यह मामला दिल्ली तक पहुंच गया है.
Baba Mahakal Ki Swari: सावन माह के पहले सोमवार को बाबा महाकाल की पहली शाही सवारी निकली, जहां बाबा मनमहेश रूप में प्रजा का हाल जानने के लिए निकले. शहर के मुख्यमार्गों से होते हुए निकले बाबा महाकाल के दर्शनों के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी.
Hemant Khandelwal: मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल आज उज्जैन जाएंगे और सबसे पहले बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे, उसके बाद ही वह कामकाज संभालेंगे.
Ujjain: उज्जैन की पहचान वैसे तो बाबा महाकाल की नगरी के नाम से होती है, जहां हर दिन लाखों की संख्या में भक्त दर्शनों के लिए पहुंचते हैं. क्योंकि उज्जैन मध्यप्रदेश का एक ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल है जो अपनी अद्भुत संस्कृति और धार्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है, यहां कई ऐसी जगहें जहां आप घूम सकते हैं जो पर्यटकों को भी पसंद आती हैं, क्योंकि यहां धर्म और संस्कृति का संगम एक साथ देखने को मिलता है.
Baba Mahakal Mandir Guideline: उज्जैन के प्रसिद्ध बाबा महाकाल मंदिर परिसर में अब मोबाइल फोन ले जाने पर भी रोक लगा दी गई है. यहां मोबाइल ले जाना या इस्तेमाल करने पूरी तरह से बैन हो गया है. महाकाल मंदिर समिति की तरफ से यह आदेश जारी किया गया है, यह फैसला सुरक्षा और धार्मिक माहौल को देखते हुए लिया गया है. अब मंदिर परिसर में कोई भी मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ जुर्माना लगाया जाएगा.
Ujjain: रंग पंचमी से पहले बाबा महाकाल मंदिर में भक्तों के लिए गाइडलाइन जारी हो गई है. मंदिर प्रशासन की तरफ से बता दिया है कि कोई भी रंग और गुलाल लेकर नहीं जाएगा. बाबा महाकाल को गर्भग्रह में गुलाल चढ़ाया जाएगा और रंग पंचमी मनाई जाएगी. हालांकि मंदिर के बाहर आप गुलाल से होली खेल सकते हैं.
Ujjain Holika Dahan: उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकाल मंदिर में सबसे पहले होली मनाई गई. यहां सबसे पहले बाबा को गुलाल लगाई गई.
Ujjain Heritage Hotel: उज्जैन में जल्द ही बाबा महाकाल मंदिर के पास एक हेरिटेज होटल खुलने जा रही हैं, जिसका लोकार्पण सीएम मोहन यादव करेंगे.
Baba Mahakal Mandir: अभिनेता वरुण धवन ने अपनी आने वाली फिल्म 'बेबी जॉन' से पहले उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया. उनके साथ फिल्म की पूरी टीम शामिल थी. वरुण धवन ने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल के दर्शन किए. इस दौरान उन्होंने कहा 'हम दर्शन के लिए आए थे और हमें अच्छे दर्शन मिले, हम सिर्फ आशीर्वाद लेने आए थे, यह एक शानदार अनुभव था. जय महाकाल. भगवान फिल्म से कहीं बड़े हैं.'
Baba Mahakal Mandir: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल की पूजा अर्चना की. उन्होंने परिवार के साथ नंदी हॉल में बैठकर शिव साधना की. श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने राज्यपाल को स्मृति चिन्ह, दुप्पटा व प्रसाद भेंटकर सम्मान किया.
Baba Mahakal: बाबा महाकाल की भादो माह में आखिरी राजसी सवारी निकाली गई. जहां भगवान महाकाल चंद्रमौलेश्वर रूप में उज्जैन के नगर भ्रमण पर निकले. इस दौरान भक्तों की भारी भीड़ जुटी. बाबा के दर्शन करने के लिए शहर के सभी मुख्य मार्गों पर भक्त खड़े नजर आए. बाबा महाकाल की भादो महीने में यह आखिरी शाही सवारी थी. सोमवती अमावस्या का दिन होने की वजह से बड़ी संख्या में लोग उज्जैन पहुंचे.
Ujjain Baba Mahakal: सावन के आखिरी सोमवार के अवसर पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. बाबा महाकाल की भस्म आरती में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे. आज भी लाखों भक्तों के दर्शन करने की संभावना है.
Sawan Shivratri 2024: 'सावन शिवरात्रि' के अवसर पर उज्जैन के प्रसिद्ध बाबा महाकाल मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर में विशेष पूजा की गई. मंदिर में आज सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ लग गई थी.
Baba Mahakal: सावन माह की शुरुआत होते ही उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शनों के लिए भक्तों की भारी भीड़ जुट रही है. मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए. इस दौरान उन्होंने बाबा महाकाल की शाही सवारी को लोकतंत्र का सबसे बड़ा उदाहरण बताया. विजयवर्गीय ने कहा आज बाबा महाकाल की सवारी निकलेगी. यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा उदाहरण है कि बाबा महाकाल खुद लोगों का हालचाल जानने निकलते हैं. हमारे यहां जो पुरानी प्रजातांत्रिक व्यवस्था है यह उसका परिचायक है.