Burhanpur Video: मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में डायरिया का प्रकोप बढ़ गया है. ज़िला अस्पताल में 20 से ज़्यादा डायरिया के मरीज़ भर्ती हैं. ज़िला अस्पताल में उनका इलाज जारी है. भर्ती मरीज़ों में हर उम्र के लोग शामिल हैं. बच्चे और बुज़ुर्ग ज़्यादातर डायरिया से प्रभावित हैं. भर्ती मरीज़ लोहार मंडी, आज़ाद वार्ड, आज़ाद नगर, आलमगंज, कालीफाटक आदि इलाकों से हैं. मरीज़ों का कहना है कि दूषित पानी की सप्लाई हो रही है, जगह-जगह गड्ढे खोदे गए हैं, सफ़ाई नहीं हो रही है और जगह-जगह कचरा पड़ा है.
Burhanpur Video: बुरहानपुर जिले में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के पास सांपों के एक जोड़े को रेस्क्यू किया गया. जी मीडिया की टीम ने सड़क किनारे सांपों के लाइव रेस्क्यू को अपने कैमरे में कैद किया. इतने बड़े सांपों को देखकर राहगीर भी घबरा गए. मौजूद लोगों की भीड़ ने सांपों के रेस्क्यू का वीडियो भी बनाया. सांप पकड़ने वाले ने बताया कि दोनों सांप घोड़ा पछाड़ प्रजाति के हैं और उनकी लंबाई 8 फीट से ज्यादा है. वो पिछले 15 सालों से सांप पकड़ रहे हैं.
Burhanpur Video: बुरहानपुर में नवरात्रि का त्योहार इस बार बेहद खास तरीके से मनाया जा रहा है. शहर के विभिन्न स्थानों पर बनाए गए माता के पांडालों को महाकाल मंदिर और जगन्नाथ पुरी धाम जैसा रूप दिया गया है. फौवारा चौक में महारानी को उज्जैन के महाकाल मंदिर में विराजित किया गया है, जबकि कमल चौक में माता को जगन्नाथ पुरी धाम में विराजित किया गया है. इन भव्य पांडालों ने भक्तों को खूब आकर्षित किया है और शहर में धार्मिक उत्सव का माहौल बना हुआ है.
Burhanpur Video: बुरहानपुर में महिला कांग्रेस ने बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों पर हो रहे हमलों और हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के विरोध में प्रधानमंत्री मोदी के नाम ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा है. साथ ही बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए कार्रवाई की मांग की गई है.
Lalbagh Railway Station: बुरहानपुर के लालबाग रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया. रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर पठानकोट एक्सप्रेस में चढ़ते समय एक व्यक्ति प्लेटफॉर्म और चलती ट्रेन के बीच फंस गया. तभी वहां तैनात एक कर्मचारी ने हिम्मत दिखाते हुए यात्री की जान बचाई. घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
Burhanpur Video: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुद के पैसों से मटेरियल खरीदकर सड़कों पर पड़े गड्ढों को भरा. साथ ही नगर निगम महापौर के खिलाफ नारेबाजी भी की. दरअसल बुरहानपुर शहर की सड़कों की हालत बेहद खराब है. सड़कों पर बने बड़े-बड़े गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं. आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट रोड पर गिट्टी के पत्थरों से गड्ढों को भरा.
Burhanpur News: बुरहानपुर में बड़ा सड़क हादसा हो गया. जलगांव जामोद रोड पर जसोंदी गांव के पास यात्रियों से भरी एक बस करीब 60 फीट खाई में गिर गई है, जिससे 12 से ज्यादा यात्रियों के घायल होने की खबर है. मौके पर पुलिस और एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. बस इंदौर से अकोला जा रही थी. यह घटना शाहपुर थाना क्षेत्र में हुई.
MP News: बुरहानपुर में देर रात चलती ट्रक में अचानक आग लग गई. आग लगने की वजह से अफरा- तफरी मच गई. आग लगने के बाद इसकी सूचना फायर बिग्रेड टीम को दी गई, सूचना के बाद पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. बता दें कि ट्रक में केलों से भरा था जो महाराष्ट्र के सावदा से उत्तर प्रदेश जा रहा था.
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से एक Video सामने आया. एक नवजात बच्ची को उसके मां-बाप द्वारा प्रगति नगर क्षेत्र के नाले के पास फेंक दिया. बच्ची रोने लगी, आवाज सुन आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया. जिला अस्पताल में बच्ची का इलाज जारी है, स्थिति गंभीर बताई जा रही है.