Itarsi Hospital Protest News: इटारसी अस्पताल की बदहाली के खिलाफ कांग्रेस नेता गज्जू तिवारी ने ताबूत में लेटकर प्रदर्शन किया. डॉक्टरों की कमी, बंद वेंटिलेटर और आईसीयू शुरू करने की मांग उठाई. अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ.
Itarsi Water Crisis: नर्मदापुरम के इटारसी में पानी संकट को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने अनोखा प्रदर्शन किया. वार्ड 16 के पार्षद अमित कापरे अंडरवियर-बनियान में नगरपालिका अध्यक्ष के घर के बाहर धरने पर बैठे. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि उनके वार्डों में पानी की आपूर्ति की अनदेखी की जा रही है.
Itarsi Railway Station Accident News: मध्य प्रदेश के इटारसी रेलवे जंक्शन पर एक महिला के दोनों पैर कट गए. इसका सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं कि यह पूरा मामला क्या है.
Itarsi Railway Station News: इटारसी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ जवानों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए प्लास्टर चढ़े पैर वाले दिव्यांग बच्चे और उसकी मां को सुरक्षित तरीके से दिव्यांग कोच में बैठाया. समय पर मिली मदद से महिला की यात्रा सुगम हुई, वहीं यात्रियों ने आरपीएफ की सेवा भावना की सराहना की.
MP News: मध्य प्रदेश के इटारसी के एक शख्स ने अपने शरीर पर सुसाइड नोट लिख जहर खाकर जान देने की कोशिश की है हालंकि पीड़ित का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. पीड़ित ने अपने हाल का जिम्मेदार उपसरपंच के पति पर लागया है.
Itarsi Video: मध्य प्रदेश के इटारसी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बता दें कि इटारसी के रेलवे डीजल शेड के मोटर सेक्शन में अचानक आग लग गई. आग लगने की वजह से अफरा- तफरी मच गई , हालांकि गनीमत ये रही कि किसी तरह की कोई अनहोनी नहीं हुई, रेलवे कर्मचारियों के द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है.
Railway News: भारतीय रेलवे ने कटनी-बीना रेलखंड पर मेंटेनेंस के कारण कटनी, भोपाल, इटारसी, बीना, बिलासपुर से चलने वाली कुल 8 ट्रेनों को रद्द कर दिया है. हम सलाह देते हैं कि अपनी यात्रा शुरू करने से पहले आप इनकी लिस्ट और रद्दीकरण की तारीख चेक (Cancelled Train List) कर लें.
kinnar fight video: नर्मदापुरम जिले के माखननगर में किन्ररों के दो पक्षों के बीच मारपीट करने का वीडियो सामने आया है. 22 मई को करीब दर्जन भर किन्नर माखननगर में कमला किन्नर के घर में घुसकर किन्नर के साथ मारपीट कर भाग गए. मारपीट की पूरी घटना कमला किन्नर के घर के अंदर लगे सीसीटीव कैमरे में कैद हो गई, मारपीट की घटना के सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आज वायरल हो रहे हैं. जिसमें करीब एक दर्जन से ज्यादा किन्नर घर में घुसकर एक किन्नर को बेहरमी से मारते नजर आ रहे हैं. आप भी देखिए किन्नरों के बीच मारपीट का ये वायरल वीडियो...
इटारसी जंक्शन पर एक व्यक्ति का जला सिर मिलने से हड़कंप मच गया. डॉक्टर का कहना है कि पूरी जांच के बाद ही वो कुछ भी बताएंगे कि कटा सिर महिला का है या पुरुष का. कटा सिर गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के इंजन में फंसा मिला है.
Pathankot Express Accident: बुधवार को पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मंडल के पास इटारसी आ रही पठानकोट एक्सप्रेस के सामने भेड़ों का झुंड ट्रैक पर आ गया. जिसके चलते ट्रेन से कटकर 50 से ज्यादा भेड़ों की मौत की खबर सामने आ रही है. जिसके बाद हर कोई इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध है.
नर्मदापुरम जिले के इटारसी रेलवे जंक्शन के पास यार्ड में मालगाड़ी पटरी से उतर गई. मालगाड़ी पटरी से उतरने के चलते यार्ड में बायपास-1 और बायपास-2 ट्रैक बंद हो गया. हालांकि पैसेंजर ट्रेन के ट्रैफिक पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा. मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरकर करीब 100 मीटर तक गिट्टी पर घिसटते रहे. मौके पर मौजूद रेलवेकर्मियों ने दौड़कर ट्रेन रुकवाई. मालगाड़ी के पटरी से उतरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
इटारसी में नारकोटिक्स विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 124 करोड़ रुपए की हेरोइन जब्त की है. इटारसी के सूर्या होटल में 21 किलो हेरोइन के साथ पकड़ाई.
नर्मदापुरम के इटारसी में इंदौर नारकोटिक्स टीम ने 100 करोड़ रुपए की हेरोइन जब्त (Narcotics Raid) की है. टीम ने इटारसी शहर के सूर्या होटल से नाइजेरियन लड़के और मिजोरम की लड़कियों से बड़ी मात्रा में हेरोइन जब्त की है.
मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में वर्दी को दागदार करने वाले पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज हुई. 12 घंटे में जिले में दो एफआईआर दर्ज हुई हैं.