Bengaluru News: कर्नाटक के बेंगलुरु में ईद-मिलाद जुलूस के दौरान दो गुटों के बीच हुई झड़प के बाद पुलिस ने तीन एफआईआर दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और लोगों से शांति बनाए रखने, अफवाहों से बचने तथा केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Allahabad HC Hijab Verdict Row: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हिजाब को इस्लामिक आस्था का जरूरी हिस्सा मानने से इनकार करते हुए छात्रा की याचिका खारिज कर दी. कोर्ट ने कहा कि स्कूल की निष्पक्ष और गैर-भेदभावपूर्ण यूनिफॉर्म नीति का पालन सभी छात्रों के लिए जरूरी है. समान यूनिफॉर्म से स्कूलों में अनुशासन, समानता और धर्मनिरपेक्ष माहौल को बढ़ावा मिलता है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर एआईएमआईएम ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. पार्टी पहले गठबंधन की कोशिश कर रही है, लेकिन बात नहीं बनने पर 200 से 250 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ सकती है. ओवैसी की पार्टी मुस्लिम बहुल इलाकों में संगठन मजबूत कर चुनावी आधार बढ़ाने में जुटी है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Mohammed bin Salman France Visit: सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने फ्रांस में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय शांति, स्थिरता, निवेश और तकनीक पर सहयोग बढ़ाने की बात कही. वहीं, मैक्रों ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से भी बातचीत की और यूक्रेन की सुरक्षा जरूरतों पर चर्चा की. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Congress MP Attack BJP: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और मोहम्मद जावेद ने भाजपा और एनडीए की राजनीति पर निशाना साधा. उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व, महिलाओं की भागीदारी और आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस का पक्ष रखा. दोनों नेताओं ने भाजपा पर ध्यान भटकाने की राजनीति करने का आरोप लगाया और कई मुद्दों पर सवाल उठाए. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Uttar Pradesh News: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कैंपस में एक नौजवान लड़के और लड़की कथित तौर पर नशे की हालत में कार में मिले. छात्रों ने कार को घेरकर इसकी सूचना यूनिवर्सिटी प्रशासन को दी. दोनों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Uttar Pradesh News: लखनऊ के हजरतगंज में पुलिस ने मौलाना इरफान अहमद रिजवी की कत्ल की कथित साजिश का पर्दाफाश किया है. पुलिस के अनुसार, प्रॉपर्टी विवाद में 2 लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या की योजना बनाई गई थी. मामले में छह मुल्जिमों को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से हथियार, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद हुई है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Jammu Kashmir News: भोपाल में पढ़ रहे दो कश्मीरी छात्रों ने उत्पीड़न, धमकी और किराए के घर से निकाले जाने की कोशिश का इल्जाम लगाया. मामला सामने आने पर जम्मू-कश्मीर छात्र संघ ने पुलिस से संपर्क किया. मध्य प्रदेश पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की. संघ ने पुलिस के कदम की सराहना की है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Eid Milad Celebration: ईद मिलादुन्नबी हजरत मुहम्मद (स.) की पैदाइश की याद में मनाया जाने वाला अहम अवसर है. इस दिन मुसलमान उनकी सीरत, शिक्षाओं और इंसानियत, बराबरी, इंसाफ, रहमदिली तथा अमन के पैगाम को याद करते हैं. उनके जीवन से ज्ञान, महिलाओं के अधिकार और मानव सम्मान की अहमियत का संदेश मिलता है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Kaushambi Mazar Vandalism: उत्तर प्रदेश के कौशांबी के शहजादपुर गांव में सैय्यद सालार हंस के अनुयायी की मजार में दूसरी बार तोड़फोड़ का मामला सामने आया है. इल्जाम है कि अनजान लोगों ने दीवार और टीनशेड को नुकसान पहुंचाया. पुलिस जांच कर रही है. प्रशासन के मुताबिक, जमीन को लेकर बेदखली का मुकदमा चल रहा है, जबकि आजाद समाज पार्टी ने कार्रवाई की मांग की है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Uttar Pradesh News: वसीम राईन ने छात्रों और नौजवानों से आंदोलनों से दूर रहकर पढ़ाई, रोजगार और कारोबार पर ध्यान देने की अपील की. उन्होंने विपक्ष पर छात्रों के इस्तेमाल का आरोप लगाया और प्रधानमंत्री की नीतियों की सराहना की. पसमांदा मुसलमानों के विकास के लिए सरकार की योजनाओं को भी उन्होंने फायदेमंद बताया. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Shehzad Poonawalla Resigns: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी के सभी पदों और सक्रिय सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने आर्थिक और व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए यह फैसला लिया. हालांकि, उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के विचारों तथा कार्यों का समर्थन करते रहेंगे. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Bihar News: बिहार के गोपालगंज जिले की एक मस्जिद में मौलवी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. अजान न होने पर लोग मस्जिद पहुंचे, जहां उन्हें मौलवी मृत अवस्था में मिले. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. हत्या की वजह और आरोपी का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Uttar Pradesh News: सीतापुर के कथित गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटर मुजीब अहमद के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस के अनुसार, अपराध से अर्जित 35 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी और अवैध संपत्तियां कुर्क की गई हैं. मुजीब पर 23 से ज्यादा गंभीर मुकदमे दर्ज हैं और उसे भू-माफिया के रूप में भी चिन्हित किया गया है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Karnataka News: कर्नाटक के आवास मंत्री बी.जेड. ज़मीर अहमद खान ने स्वतंत्रता दिवस पर विजयनगर में तिरंगा फहराने की जिम्मेदारी से छूट मांगी है. उन्होंने चुनावी और संगठनात्मक व्यस्तताओं को इसकी वजह बताया। इस फैसले पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई और इसे राष्ट्रीय कर्तव्य की अनदेखी बताते हुए उन्हें कैबिनेट से हटाने की मांग की. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Madrasa Tricolor Campaign: उत्तर प्रदेश के मदरसों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है. 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली और देशभक्ति के संदेश दिए. महराजगंज के एक मदरसे में 500 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों और तिरंगा वितरण की भी तैयारी की जा रही है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Rajasthan News: परिसीमन के बाद नगर पालिका के वार्ड नंबर 2 में रहने वाले अल्पसंख्यक मुस्लिम मदारी समाज के करीब 90 लोगों के नाम मतदाता सूची से हटने पर विवाद खड़ा हो गया. लोगों ने उपखंड कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और नाम जोड़ने की मांग की. उन्होंने चेतावनी दी कि समस्या नहीं सुलझी तो आंदोलन और भूख हड़ताल करेंगे. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में एक हिट एंड रन हादसे में 21 साल के मोहम्मद चांद की मौत हो गई. इल्जाम है कि घायल चांद सड़क पर तड़पता रहा, जबकि कई लोग उसकी मदद करने के बजाय वीडियो बनाते रहे। इस घटना ने इंसानियत, सड़क सुरक्षा और गोल्डन ऑवर में मदद की जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Firoz Pappu Murder Case: बलरामपुर के चर्चित फिरोज पप्पू हत्याकांड में एमपी-एमएलए कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. अदालत ने पूर्व सांसद रिजवान जहीर, जेबा रिजवान और रमीज को बरी कर दिया, जबकि मेराजउल हक उर्फ मामा और महफूज को हत्या का दोषी ठहराया. दोनों दोषियों की सजा पर फैसला मंगलवार को सुनाया जाएगा. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Supreme Court Hearing Kamal Maula Mosque Case: मध्य प्रदेश के धार स्थित कमाल मौला मस्जिद (भोजशाला) के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में एक फिर सुनवाई होगी. मुस्लिम पक्ष की ओर से इंदौर हाईकोर्ट के 15 मई 2026 के फैसले को चुनौती देने वाली चार याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई निर्धारित है. पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से इनकार करते हुए मुस्लिम समाज को भोजशाला के नजदीक खुले जगह पर जुमे की नमाज अदा करने की अंतरिम राहत दी थी. आज की सुनवाई पर सभी पक्षों की नजरें टिकी हुई हैं.
Separatist Leader Asiya Andrabi Appeal In Delhi HC: दिल्ली हाई कोर्ट ने आसिया अंद्राबी और उनकी दो सहयोगियों की उस अपील पर NIA से जवाब मांगा है, जिसमें उन्होंने UAPA मामले में मिली सज़ा को चुनौती दी है. अदालत ने मामले की सुनवाई आगे बढ़ाते हुए रिकॉर्ड तलब किए हैं. अब इस मामले की अगली सुनवाई अक्टूबर में होगी. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Karnataka Police Arrest In Custodial Death Case: कर्नाटक के विजयनगर जिले में 35 साल के कंस्ट्रक्शन मजदूर खलील की कथित पुलिस हिरासत में मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है. पत्नी और परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का इल्जाम लगाया है. मामले में दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है. घटना के बाद लोगों ने न्याय की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन भी किया. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.