Bulandshahr Video: सोशल मीडिया पर सांपों के बहुत से वीडियो वायरल होते रहते हैं. ऐसे वीडियो या तो हमें हैरान कर देते हैं या फिर उन्हें देखकर हमारे रोंगटे खड़े हो जाते हैं. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है. ये वीडियो यूपी के बुलंदशहर का है. वायरल वीडियो में नाग नागिन एक दूसरे से लिपटते हुए नजर आ रहे हैं. नाग नागिन का जोड़ा देखना सनातन धर्म में पवित्र माना जाता है. नाग नागिन के जोड़े को बुलंदशहर के दानपुर ब्लॉक के जिरौली गांव स्थित बिजली घर में देखा गया. हालांकि बिजली घर में नाग नागिन का जोड़ा दिखने से बिजली कर्मचारियों के बीच भय का माहौल है.
Snake Video: पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड के एक पेट्रोल पंप पर एक ऑटो के इंजन से जहरीले कोबरा सांप निकलने से हड़कंप मच गया. वन विभाग के सर्पमित्र अशराफुल शेख ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित बाहर निकाला और रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा. यह घटना पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड स्थित गड़बाड़ी के पास दीपक कुमार के पेट्रोल पंप पर हुई. यहां वाहनों की लंबी कतार लगी थी. इसी दौरान एक मालवाहक ऑटो में पेट्रोल भरते समय कुछ लोगों की नजर इंजन से बाहर निकलते एक विशाल सांप पर पड़ी. सांप को देखते ही पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी मच गई. तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी गई.
Snake in Pocket: एक मासूम खेल-खेल में जिंदा सांप को पकड़कर घर ले आया. बच्चे ने सांप को जेब में रख लिया. जब उसने मां को जेब खोलकर दिखाई तो होश उड़ गए. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. आइए देखते हैं.
Python Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ चौंका देने वाली वीडियो, जिसमें एक लड़का नदी में विशाल अजगर को कंधे पर लिए शांत करता हुआ नजर आ रहा है. पायथन ने लड़के की गर्दन पर जकड़ने की भी कोशिश की. पूरे इंस्टाग्राम पर लड़के की हिम्मत की तारीफें हो रही है. आप भी देखिए ये वीडियो.
Bahraich News: बहराइच में एक घर के किचन में विशालकाय अजगर घुस गया और किचन में कुकर से लिपट गया. जिसे देखकर घर वालों में अफरा-तफरी मच गई. इस नजारे का वीडियो किसी ने बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. पढ़िए पूरी डिटेल...
Snake Video: हरिद्वार के खानपुर क्षेत्र में एक खतरनाक प्रजाति का सांप एक व्यक्ति के घर में निकल आया. इससे घर परिवार और आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया. तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई. काफी मशक्कत के बाद खतरनाक सर्प का रेस्क्यू किया गया और उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया. देखें वीडियो..
Lucknow Snake Video: यूपी में अब तो सांपों का कहर इतना बढ़ गया है कि इंसान कहीं भी इनसे सुरक्षित नहीं है. हाल ही में लखनऊ का एक वीडियो वायरल हुआ है, जहां एक कार के बोनट से सांप निकला. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे वन विभाग के अधिकारी कई फुट लंबा सांप कार के अंदर से बाहर निकाल रहे हैं. ये वीडियो ठाकुरगंज के अहिरन खेड़ा के पास का है. आप भी ये वीडियो देखे...
Dhanbad Video: धनबाद के झरिया बस्ताकोला इलाके में सोमवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक घर की रसोई में 9 फीट लंबा अजगर (पाइथन) घुस आया. जानकारी के अनुसार बस्ताकोला निवासी श्याम रवानी की बेटी सुबह रसोई में पानी लेने गई थी. अचानक उसने वहां सांप देखा और घबराकर चीखते हुए बाहर निकली. शोर सुनते ही घर के सदस्य और आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए. घटना की सूचना तत्काल स्थानीय नेता रिंकू शर्मा को दी गई. वे मौके पर पहुंचे और स्थिति की गंभीरता देखते हुए Snake Catcher मंतोष कुमार तथा झरिया पुलिस को जानकारी दी.
Cobra in Commode Video: अजमेर में एक होटल की दूसरी मंजिल के टॉयलेट में 5 फीट लंबा कोबरा मिलने से हड़कंप मच गया. इस घटना का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. खबरों के मुताबिक, होटल स्टाफ ने वन विभाग को इस बारे में सूचना दी. वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद कोबरा को रेस्क्यू किया और फिर उसे जंगल में छोड़ दिया.देखिए ये वीडियो.....
Banka News: बिहार के बांका के अमरपुर प्रखंड के बिशनपुर पंचायत अंतर्गत मादाचक के सनसनी फैल गई, जब चांदन नदी में मछली पकड़ने के दौरान एक मछुआरे के जाल में अचानक विशालकाय अजगर सांप फंस गया. ग्रामीणों ने बताया कि मादाचक निवासी मछुआरे रूदल साह रोज की तरह नदी में मछली पकड़ने गए थे. जैसे ही उन्होंने मच्छरदानी से बने जाल को बाहर खींचा तो उसमें मछलियों की जगह एक भारी-भरकम अजगर सांप दिखाई दिया. अजगर को देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई. देखें वीडियो.
King Cobra and Man Video Viral: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स, किंग कोबरा को तंग करते नजर आ रहा है. आइए जानते हैं वीडियो में क्या दिखाया जा रहा है.
Sheikhpura School Snake Video: बिहार के शेखपुरा जिले के एक स्कूल में एक साथ करीब 15 सांप मिले, सांप को देखने के बाद लोग कह रहे हैं क्या ये सांप स्कूल में पढ़ने आए थे. वहीं, जब शिक्षक स्कूल में पहुंचे तो दो सांप पानी में भाग गए. दरअसल, जिले के कुसुम्भा प्रखंड में गंगा की सहायक हरूहर नदी का पानी तेजी से घटने लगा है. जिससे स्तिथि सामान्य होती नजर आ रही है. जबकि, पिछले एक महीने से ज्यादा समय तक प्रखंड मुख्यालय स्थित बाढ़ के पानी से घिरा मध्य विद्यालय कुसुम्भा घाट इन दिनों सांपों का बसेरा बना हुआ है.
Saanp Ka Viral Video: इस वीडियो को देखने के बाद बाइक पर बैठने से पहले आप 10 बार चेक करेंगे. बाइक खड़ी थी और सांप चुपके से साइलेंसर में घुस गया. किसी ने इस पूरी घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया और अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Saanp Ka Viral Video: एक चूहा(Rat) चूहेदानी में बंद है और उसके बाहर एक सांप(Rat Snake) उसे खाने की कोशिश कर रहा है लेकिन रेट स्नेक चूहे तक पहुंच नहीं पा रहा है. ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Viral Video: ସୋସିଆଲ ମିଡିଆରେ ଆଜିକାଲି ଏକ ଭିଡିଓ ଜୋରଦାର ଭାଇରାଲ ହେଉଛି। ଏହି ଭିଡିଓରେ ସ୍ପଷ୍ଟ ଭାବରେ ଦେଖାଯାଉଛି ଯେ ମହିଳାଙ୍କ କେଶରେ ଫସି ରହିଥିବା ସାପଟି ତାଙ୍କ ମୁଣ୍ଡରୁ ଏଠାକୁ ସେଠାକୁ ଯିବାକୁ ଚେଷ୍ଟା କରୁଛି।
Magic Video: रेस्टोरेंट में दोस्तों के साथ बैठा व्यक्ति नूडल्स से सांप बना देता है. ये देखने के बाद वहां मौजूद सभी हैरान रह जाते हैं. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Saanp Ka Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ट्रैक्टर को सांपों ने जकड़ रखा है. वीडियो देखने में असली लगता है, हालांकि वीडियो एआई द्वारा बनाया गया है.
Bettiah Snake Video: बिहार के बेतिया से बड़ी खबर है, जहां शहर में अजगर सांप निकलने भगदड़ मच गई. इमली चौक के दुकान में देर शाम विशाल अजगर दिखा, अजगर देखते ही हड़कंप मच गया. ग्राहक-दुकानदार सभी भागने लगे. अजगर सांप दुकान में घुस गया. आनन-फानन में वन विभाग को सूचना दी गई. मौके पर पहुंचे वन कर्मी सफलता पूर्वक अजगर सांप का रेस्क्यू किया अजगर सांप को देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई. शहर में अजगर सांप देख सभी हैरान थे. देखें वीडियो.
Snake Video: कटिहार के बारसोई प्रखंड के लगुवा-दासग्राम पंचायत स्थित इस्लामिया मदरसा, लगुवा इन दिनों पुरी तरह से सांपों का डेरा बना हुआ है. इस सरकारी मदरसे से दो दिनों में लगभग एक दर्जन विषैले सांप निकल चुके हैं. इन जहरीले सांपों को देखकर बच्चे बेहद भयभीत हैं. दहशत के मारे बच्चों ने मदरसा आना बंद कर दिया है. गुरुवार को भी गेहूंवन सांप उक्त मदरसे के वर्ग कक्ष में मौजूद देखे गये. रिपोर्ट: रंजन कुमार
Snake Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग चौंक गए हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स मुंह में काला गुब्बारा दबाकर सांप को छेड़कर अजीबोगरीब स्टंट कर रहा है. तभी अचानक सांप फन मारकर शख्स के मुंह में दबे गुब्बारे को फोड़ देता है. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @yesimtexan नाम के हैंडल से शेयर किया गया है जिसपर यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. आप भी देखिए.....
Madhubani Snake Bite News: बिहार के मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र के सरावे श्यामपट्टी गांव में एक महिला की सर्पदंश से मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, बुधन पंडित की पत्नी मीणा देवी रात करीब तीन बजे घर में फर्श पर सो रही थी, तभी विषैला कोबरा ने पैर में डंस लिया. चिल्लाने पर परिजन जागे और उसे खजौली अस्पताल लेकर गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को गंभीर हालत में सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया गया. वहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि महिला के चार बच्चे हैं. वहीं घटना के सुबह सपेरे ने सांप को पकड़कर घर से बाहर निकाला. देखें वीडियो.
Durg Viral Video: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हाउसिंग बोर्ड के एक घर में उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब घर वालों ने घर के अंदर अजगर बैठे देखा. अचानक घरवालों की नजर दरवाजे के पास पड़ी जहां 4 फीट लंबा अजगर बैठा हुआ था. अजगर सांप को देखते ही सभी के होश उड़ गए. तुरंत स्नेक कैचर को बुलाया. लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को रेस्क्यू किया गया. उसने बताया कि 4 फिट का ये भयानक अजगर इंडियन रॉक पाइथन के नाम से जाना जाता है, जो बरसात में सबसे ज्यादा पाया जाता है. रेस्क्यू करने के बाद स्नैक कैचर ने अजगर को जंगल में छोड़ दिया.