ଆଜି ଓଡି଼ଶା ଆସୁଛନ୍ତି କେନ୍ଦ୍ର ପ୍ରତିରକ୍ଷା ମନ୍ତ୍ରୀ ରାଜନାଥ ସିଂ। ହିନ୍ଦୁସ୍ତାନ ଏରୋନେଟିକ୍ସ ଲିମିଟେଡ୍ (HAL)ର କୋରାପୁଟ ଡିଭିଜନ୍ ଠାରେ ଦୁଇ ହଜାର ତମ ଏରୋ ଇଞ୍ଜିନ୍ ହସ୍ତାନ୍ତର ସମାରୋହରେ ଯୋଗଦେବାର କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ରହିଛି। ଏହି କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମରେ ବି ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ମୋହନ୍ ମାଝୀ ସାମିଲ୍ ହେବେ। OdishaWea
Bharat ki Udaan 2.0: ज़ी मीडिया के विशेष कार्यक्रम भारत की उड़ान 2.0 में शिरकत करने आए केंद्रीय सड़क एंव परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ी बात कही. इस दौरान उन्होंने दिल्ली को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए फ्लाइंग का बस का आइडिया दिया है. उन्होंने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत जल्द ही हवा में चलने वाली बस दिल्ली में चलेगी. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से बातचीत के दौरान भारत की ऑटो इंडस्ट्री को लेकर सवाल पूछा गया, जो मौजूदा समय में भारत की ताकत और कमजोरी दोनों है.
लाहौर में जज के चैंबर से दो सेब और एक हैंड वॉश चोरी होने पर दर्ज हुई FIR ने पूरे पाकिस्तान में हलचल मचा दी. इस वीडियो में हम इसी ‘महान चोरी’ पर सैटायर के साथ बात करते हैं- कैसे इतनी छोटी घटना देश में बड़े सवाल उठा देती है. क्या कानून सबके लिए बराबर है? क्या पुलिस सिर्फ ताकतवर लोगों के मामलों में ही तेज होती है? या फिर दो सेब ही पाकिस्तान का सबसे अहम मुद्दा बन गए हैं? इस एक्सप्लेनर में आपको मिलेगा एक मज़ेदार लेकिन जानकारी भरा व्यू, सोशल मीडिया रिएक्शन्स, कानून की बारीकियां और पाकिस्तान के सिस्टम पर सवाल.
बिहार के सीतामढ़ी जिले में 6,700 से ज़्यादा लोग HIV पॉजिटिव पाए गए हैं- और चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें नाबालिग बच्चे भी शामिल हैं. नेपाल बॉर्डर से सटे इस इलाके में आखिर HIV के इतने मामले क्यों बढ़ रहे हैं? क्या प्रवासी मजदूर, जागरूकता की कमी और सामाजिक कलंक इस संकट के बड़े कारण हैं? और क्या Lenacapavir (Yeztugo) जैसी नई दवा HIV रोकथाम में game-changer साबित हो सकती है? इस वीडियो में हम आसान भाषा में समझते हैं कि सीतामढ़ी में HIV के मामले बढ़ने के वास्तविक कारण क्या हैं. कैसे यह बीमारी परिवारों तक पहुंच रही है, नई दवा Yeztugo क्या है और भारत में कब आ सकती है.
सिम हटाई और ऐप बंद, क्या होगा अगर कल सुबह आप उठे और आपका WhatsApp, Telegram या Snapchat कुछ भी ना चले? और उसकी वजह है आपके फोन से निकली एक छोटी सी सिम. जी हां, भारत सरकार ने मैसेजिंग एप्स के लिए बिल्कुल ही नया नियम लागू कर दिया है जिसका नाम है सिम बाइंडिंग. इसका मतलब है कि ऐप तभी चलेगा जब उस मोबाइल में आपकी एक्टिव सिम लगी होगी. यह फैसला ऐसे समय में आया है जब देश में साइबर फ्रॉड लगातार बढ़ता जा रहा है. सरकार का दावा है कि फेक नंबर, स्पैम और क्रॉस बॉर्डर धोखाधड़ी रोकने के लिए यह बदलाव काफी महत्वपूर्ण है. लेकिन यह नियम आपकी रोजमर्रा की चैटिंग पेमेंट्स और लॉगिन्स को भी बदलने वाला है.
भारत सरकार ने ‘संचार साथी’ ऐप को हर मोबाइल फोन में अनिवार्य कर दिया है. नया फोन चालू करते ही यह ऐप दिखाई देगा और इसे हटाया या छिपाया नहीं जा सकेगा. यह सीधा CEIR सिस्टम से जुड़ता है, जिससे आपका IMEI ट्रैक होता है, चोरी हुए फोन ब्लॉक किए जा सकते हैं, आपके नाम पर चल रही SIM की जानकारी मिलती है और साइबर fraud की शिकायत भी ऐप से की जा सकती है. लेकिन बड़ा सवाल—क्या यह सिर्फ सुरक्षा है, या आपकी डिजिटल प्राइवेसी पर असर डाल सकता है? इस वीडियो में जानिए संचार साथी ऐप कैसे काम करता है, क्यों अनिवार्य किया गया है, और इससे आपके फोन व डेटा पर क्या असर पड़ेगा.
भारतीय सेना ने साल 1971 के युद्ध में कैसे पाकिस्तान को उसकी हद याद दिलाई थी, इसकी एक और कहानी एक वीर योद्धा की जुबानी सामने आई है. "शौर्य गाथा" में लेफ्टिनेंट जनरल वी.एस. टोंक (पीवीएसएम, एवीएसएम), 6वीं बटालियन राजपूत रेजिमेंट के वीर योद्धा, 1971 के युद्ध के दौरान बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के मोर्चे पर अपने अनुभव साझा किया. यह कहानी सिर्फ एक सैनिक की नहीं, बल्कि उस साहस और समर्पण की है जिसने इतिहास रचा. Eastern Command के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते हमारे देश के वीर सपूतों की प्रेरक कहानियां सुनाई जाती हैं. इस वीडियो में देखिए ऐसी ही एक वीर गाथा.
PTI के फाउंडर और पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान की सेहत के बारे में अफवाहों पर उनकी बहन, नोरीन नियाज़ी ने कहा है कि 'हमें कुछ नहीं पता. वे हमें कुछ नहीं बता रहे हैं, न ही किसी को उनसे मिलने दे रहे हैं. उनकी पार्टी के लोग वहां गए थे क्योंकि उनकी एक मीटिंग तय थी, लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया. हमें पिछले चार हफ़्तों से उनसे मिलने नहीं दिया गया... हमें पता चला कि भारत में खबर फैल रही है कि उन्हें मार दिया गया है... पुलिस को हमें रोकने का ऑर्डर दिया गया है और, मेरा मानना है, उन्हें हमारे साथ जो चाहे करने की भी इजाज़त दी गई है.
नेपाल ने 100 रुपए के नए बैंक नोट जारी किए हैं, लेकिन इस बार नोट पर छपे नक्शे ने एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है. नए डिजाइन में कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा को नेपाल का हिस्सा दिखाया गया है, जबकि भारत इन इलाकों को अपना क्षेत्र मानता है. इस वीडियो में हम समझेंगे कि नेपाल ने नक्शा क्यों बदला? 2020 के राजनीतिक नक्शे का क्या महत्व है? भारत–नेपाल सीमा विवाद की जड़ क्या है? नए नोट से रिश्तों में क्या नया तनाव पैदा हो सकता है?
भारतीय सेना की साउदर्न कमांड ने राजस्थान के जैसलमेर में ‘एक्सरसाइज मारु ज्वाला’ का आयोजन किया. यह अभ्यास त्रि-सेवा युद्धाभ्यास ‘त्रिशूल’ के तहत किया गया, जिसमें थल सेना, वायु सेना और नौसेना की संयुक्त भागीदारी रही. इस ड्रिल का उद्देश्य रेगिस्तानी इलाकों में युद्धक क्षमता को परखना और तीनों सेनाओं के बीच तालमेल को मजबूत करना है. अभ्यास के दौरान आधुनिक हथियारों, तकनीक और रणनीतियों का इस्तेमाल किया गया ताकि वास्तविक युद्ध जैसी परिस्थितियों में सैनिकों की तैयारी को बेहतर बनाया जा सके. यह अभ्यास भारत की रक्षा तैयारियों और संयुक्त ऑपरेशनों की क्षमता को दर्शाता है.
क्या आपने कभी सोचा है कि कबाड़ बेचकर करोड़ों रुपये कमाए जा सकते हैं? भारत सरकार ने अक्टूबर 2025 में “विशेष स्वच्छता अभियान 5.0” के तहत सिर्फ़ एक महीने में 800 करोड़ रुपये की कमाई की और साथ ही 2.32 करोड़ स्क्वायर फीट ऑफिस स्पेस खाली कराया. इस वीडियो में जानिए कि कैसे मंत्रालयों और विभागों ने अपने दफ़्तरों से पुराना कबाड़ हटाया, क्या-क्या बेचा गया और कहाँ से आई इतनी बड़ी रकम, और आप अपने घर में कबाड़ को कमाई में कैसे बदल सकते हैं.
जम्मू-कश्मीर से गुजरात तक, सुरक्षा एजेंसियों की तेज कार्रवाई और तकनीकी ताकत के साथ आतंकवाद के खिलाफ भारत की जंग जारी है. आतंक के खिलाफ भारत की लड़ाई लगातार जारी है. जम्मू से लेकर गुजरात तक, घाटियों से लेकर समुद्र तट तक... भारत की सुरक्षा एजेंसियां आज एक ही लक्ष्य पर हैं. देश से आतंकवाद का पूर्ण सफाया. इस वीडियो में जानें हाल की बड़ी कार्रवाइयां... इंटेलिजेंस-टेक्नोलॉजी की भूमिका, कानूनी कदम और जनता-स्तर के प्रयास.
सोचिए एक दुश्मन अब हमारे बॉर्डर के पार नहीं बल्कि हमारे बीच बैठकर साजिश रच रहा है. राजस्थान, जोधपुर, सांचौर, जैसलमेर. सुबह होते ही वह सन्नाटा टूट गया जब एटीएस, आईबी और एनआईए की टीमें एक साथ आई. यह कोई रूटीन रेड नहीं थी. यह एक बड़ी काउंटर टेरर स्ट्राइक थी. छह लोग हिरासत में लिए गए जिनमें तीन मौलवी भी थे और बरामद हुए मोबाइल, दस्तावेज, बैंक रिकॉर्ड्स और डिजिटल ट्रांजैक्शंस. जांच से जो पोलंड बना वह चौंकाने वाला था. विदेशी फंडिंग के चैनल यूएई, ओमान और यहां तक कि पाकिस्तान तक जुड़े पैसों का रास्ता मदरसों और एनजीओ के माध्यम से आतंकी नेटवर्क तक पहुंच रहा था.
अदालतों से उम्मीद होती है न्याय की, लेकिन जब फैसले से नाखुशी गुस्से में बदल जाए और जज पर जूते बरसाए जाएं, तो सवाल उठता है. क्या यह न्याय प्रणाली पर भरोसे की कमी है या भावनाओं का उबाल? हाल ही में अहमदाबाद कोर्ट में 1997 के क्रिकेट विवाद में चार आरोपियों को बरी किए जाने के बाद एक शिकायतकर्ता ने जज एम.पी. पुरोहित पर जूते फेंक दिए. जज सुरक्षित रहे, पर यह घटना न्याय व्यवस्था की छवि पर सवाल खड़ा करती है. कुछ ही दिनों पहले सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बी.आर. गवई पर भी ऐसा ही हमला हुआ था। न्यायपालिका की गरिमा पर इस तरह के हमले अस्वीकार्य हैं, और बार काउंसिल ने तुरंत कार्रवाई भी की.
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर बॉर्डर पर खूनी संघर्ष छिड़ गया है. मंगलवार रात दोनों देशों की सेनाओं के बीच जोरदार गोलीबारी हुई जिसमें भारी नुकसान की खबर है. कुर्रम जिले में यह भिड़ंत तब हुई जब कुछ ही घंटे पहले दोनों देशों के बीच कुछ हद तक शांति देखी गई थी, लेकिन एक बार फिर हालात बेकाबू हो गए हैं. टैंक तबाह किए जा रहे हैं. पोस्ट पर कब्जों के दावे किए जा रहे हैं और सोशल मीडिया पर युद्ध के वीडियो वायरल हो रहे हैं. क्या है पाकिस्तान और अफगान तालिबान के बीच इस नए टकराव की असली वजह कौन कर रहा है किसे टारगेट और क्यों एक बार फिर डूरंड रेखा पर जंग जैसे हालात बन गए हैं?
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 15 अक्टूबर (बुधवार) तड़के पाकिस्तानी और अफगान बलों के बीच सीमा पार भीषण झड़पें हुईं. इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के नागरिकों के हताहत होने की खबरें सामने आईं. अफगानिस्तान स्थित खामा प्रेस ने सूत्रों के हवाले से बताया कि अफगानिस्तान के कंधार प्रांत और पाकिस्तान के बलूचिस्तान क्षेत्र के बीच एक प्रमुख सीमावर्ती जिले, स्पिन बोल्डक में सुबह लगभग 4 बजे भीषण लड़ाई शुरू हो गई. रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने रिहायशी इलाकों पर गोलाबारी की, जिससे कई नागरिक अपने घरों से भागने को मजबूर हो गए.
चीन का जिउ तियान, एक उड़ता एयरबेस जो 100 कामिकेज ड्रोन छोड़ सकता है. क्या यह युद्ध का चेहरा बदल देगा या खुद खतरा बनेगा? तकनीक अब युद्ध के आसमान तक पहुंच चुकी है. चीन ने एक ऐसा ड्रोन‑मदरशिप बनाया है- जिउ तियान (नौवां स्वर्ग)... जो एक साथ 100 कामिकेज ड्रोन तैनात कर सकता है. क्या यह युद्ध की दिशा बदल देगा, या इसकी सीमाएं और जोखिम इसे चीन के लिए ही समस्या बना देंगे? इस रिपोर्ट में जानिए जिउ तियान की ताकत, कमजोरियां और वैश्विक मायने. इस वीडियो में आपको बताते हैं कि नौवां स्वर्ग क्या है? जिउ तियान का मकसद- 100 कामिकेज ड्रोन कैसे काम करेंगे.
2007 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान की बुलेट ट्रेन में बैठकर एक सपना देखा था— भारत में भी ऐसी तेज़ और आधुनिक ट्रेन चलानी है. 20 साल बाद, यह सपना सच होने की कगार पर है! दिसंबर 2027 तक गुजरात में भारत की पहली बुलेट ट्रेन दौड़ने वाली है. इस रिपोर्ट में जानिए कैसे जापान की मदद और तकनीक से गुजरात के अहम हिस्से में तैयार हो रही है यह हाई-स्पीड ट्रेन परियोजना. साथ ही, जानिए इस ऐतिहासिक प्रोजेक्ट के पीछे की पूरी कहानी, प्रगति की ताजा जानकारी और इसका गुजरात व देश के भविष्य पर क्या असर होगा.
साल 1832 – बॉम्बे (आज की मुंबई) की गलियों में उस समय अचानक हंगामा मच गया, जब ब्रिटिश हुकूमत ने एक ऐसा आदेश जारी किया, जिसने शहर में तनाव पैदा कर दिया. इस वीडियो में जानिए एक अनसुना इतिहास- जब कुत्तों की हत्या के आदेश के खिलाफ बॉम्बे में दंगे भड़क उठे. यह सिर्फ जानवरों की लड़ाई नहीं थी, बल्कि धार्मिक आस्था, सामुदायिक एकता, और ब्रिटिश सत्ता के खिलाफ विरोध की एक ऐतिहासिक मिसाल थी.
रिटायरमेंट की अफवाहों पर ब्रेक लगाते हुए टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने साफ कहा कि 'मेरा सपना अभी अधूरा है. 2027 वर्ल्ड कप जीतकर ही रुकूंगा.' इस वीडियो में देखिए कि शमी ने रिटायरमेंट की खबरें क्यों खारिज की? 2027 वर्ल्ड कप को लेकर उनका अधूरा सपना क्या है. चोटों और मुश्किलों से जूझने के बाद फिटनेस पर उनका कड़ा काम क्या है. घरेलू क्रिकेट और टीम इंडिया में वापसी की उनकी तैयारियां कैसी है. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और उनके शानदार प्रदर्शन की पूरी कहानी आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं.
भारत की समुद्री और हवाई शक्ति में बड़ा इजाफा होने जा रहा है. देश ने दो बड़ी रक्षा डील्स के लिए हरी झंडी दे दी है- जिनमें एक जर्मनी से ₹70,000 करोड़ की सबमरीन डील और दूसरी इजराइल से अत्याधुनिक रैम्पेज मिसाइलों की खरीद शामिल है. आइए जानते हैं क्या है इस ऐतिहासिक सौदे का पूरा मतलब, तकनीकी खासियतें और इसका भारत की सुरक्षा पर क्या असर पड़ेगा. भारत सरकार ने ‘प्रोजेक्ट 75 इंडिया’ के तहत जर्मनी से 6 अत्याधुनिक एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन (AIP) सबमरीन की खरीद के लिए बातचीत शुरू करने की मंजूरी दे दी है.
"ट्रंप का दोहरा रवैया " , "भारत को लेकर अमेरिकी डर और असमान व्यवहार" के साथ ही एक सामयिक और रणनीतिक दृष्टिकोण को दर्शाता है. एस. जयशंकर के तीखा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने अमेरिका को खुली चुनौती दी है. भारत को लेकर अमेरिकी डर और दोहरा रवैया आखिर क्यों सामने आ रहा है? अतीत का आईना देखकर ये समझा जा सकता है कि ट्रंप का दोहरापन कोई नई बात नहीं है. आपको इस वीडियो में समझात हैं कि भारत को लेकर अमेरिका की चिंता क्या है?