मोहम्मद गुफरान/प्रयागराज: प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है. जिसके चलते गंगा के निचले हिस्से में पानी आना शुरू हो गया है. फाफामऊ से नागवासुकी तक बनाए गए गंगा रिवर फ्रंट अब पूरी तरीके से बाढ़ की जद में आ गया है. दशाश्वमेघ घाट का चबूतरा और चौकिया भी बाढ़ की जद में आ गई है. संगम का इलाका भी पूरी तरीके से जलमग्न है, हरिहर आरती स्थल और जय त्रिवेनी आरती स्थल भी पूरी तरीके से जलमग्न हो चुका है. संगम को जाने वाली जिन सड़कों पर गाड़ियां चलती थी अब वहां नावें चलने लगी हैं. विश्व प्रसिद्ध संगम स्थित लेटे हनुमान मंदिर कॉरिडोर के नजदीक गंगा का पानी पहुंच चुका है.
Varanasi Flood Video: वाराणसी में बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है. जिसकी वजह से हर घंटे गंगा नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है. तटीय इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. जिसे देखते हुए प्रशासन ने लोगों को नदी किनारे नहीं जाने की सलाह दी है. वीडियो देखें...
Amroha News: यूपी में बारिश की वजह से कई जगह पर हालात बहुत ही खराब हैं. अमरोहा में कई गांव जलमग्न हो गए हैं. लोग घर छोड़ने को मजबूर हैं. पढ़िए कैसे लोग अपनी गुजर बसर कर रहे हैं....
हिमाचल कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी....जल्द हो सकता है नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान...आज हिमाचल कांग्रेस के सीनियर नेताओं के साथ दिल्ली में राहुल गांधी और खरगे की बैठक
UP Flood Alert: मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में रात 8.30 बजे तक जिलों में हुई बारिश का आंकड़ा जारी किया है. प्रयागराज, मीरजापुर, चित्रकूट समेत दर्जन भर शहरों में बाढ़ जैसे हालात हैं.
UP Flood News: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. इन जिलों में राहत कार्य के लिए सीएम योगी ने टीम 11 तैयार की है. इस टीम के 11 मंत्री 12 जिलों का निरीक्षण वहां बाढ़ से निपटने और राहत कार्य में तेजी लाने का काम संभालेंगे.
UP Flood: इस बार मानसून में हुई मूसलाधार बारिश लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है. भारी बारिश के चलते प्रदेश की ज्यादातर नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. जिसकी वजह से निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई है.
UP flood: उत्तर प्रदेश समेत पहाड़ी राज्यों में लगातार कई दिनों से हो रही बारिश के चलते गंगा और यमुना, शारदा समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ने से गांवों में पानी घुस गया है. प्रयागराज में गंगा और यमुना दोनों ही नदियां खतरे के निशान से तकरीबन आधा मीटर नीचे बह रही है. बलिया में गंगा और घाघरा का जल स्तर खतरा के निशान से ऊपर है.
Video: शाहजहांपुर में नेशनल हाईवे 24 पर हालात बिगड़ गए हैं. नेशनल हाईवे पर 3 फीट से ज्यादा पानी भर गया है. जिससे कई वाहन पानी में डूब गए हैं. हाईवे पर पानी भरने से रूट को डायवर्ट किया गया है. जानकारी के मुताबिक, गर्रा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. मेडिकल कॉलेज में भी 4 फीट से ज्यादा पानी भरा हुआ है. लोगों को मदद नहीं मिल पा रही है. वीडियो देखें
UP Flood Situation: पहाड़ों पर हो रही बारिश का असर अब यूपी के मैदानी इलाकों पर दिख रहा है. यहां ज्यादातर नदियां उफान पर हैं या फिर खतरे के निशान को पार कर गई हैं. सैकड़ों गांवों में पानी भर गया है, जिससे लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. यही नहीं पिछले 24 घंटों में वज्रपात और बारिश की वजह से हुए हादसों में 17 से ज्यादा लोगों ने अपनी जिंदगी गंवा दी है. प्रदेश में कैसे हालात हैं और प्रशासन की क्या तैयारी है इस रिपोर्ट में देखें.
अब उत्तर प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों पर पहाड़ों की बारिश का असर दिखने लगा है. बारिश की वजह से बलरामपुर व श्रावस्ती की ज्यादातर नदियां या तो उफान पर बह रही हैं या फिर खतरे के निशान को पार कर चुकी हैं. सैकड़ों गांवों में पानी भर गया है.
UP Heavy Rainfall: उत्तर प्रदेश में बारिश अपना कहर बरपा रही है. भारी बारिश के चलते कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं. जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और उसके आसपास के जिलों में बारिश होगी. इसके अलावा यूपी की राजधानी लखनऊ समेत पूर्व से लेकर पश्चिम तक बादलों की आवाजाही लगी रहेगी. कहीं-कहीं पर बूंदाबांदी भी हो सकती है. देखिए बारिश से शहरों का हाल.
यूपी में लगातार बारिश का कहर जारी है. इसके चलते कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. हफ्ते भर की बारिश से गंगा और उसकी सहायक नदियों शारदा, रामगंगा भी ऊफान पर हैं. इसके चलते अब पानी गांव और शहर में लोगों के घरों में घुसने लगा है.
UP Flood: प्रदेश में मानसून लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है. भारी बारिश की वजह से प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ (Flood) जैसे हालात बने हुए हैं. फर्रुखाबाद जनपद पिछले कई दिनों से बाढ़ की चपेट में है. सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ से प्रभावित तीन जिलों फर्रुखाबाद, कासगंज और शाहजहांपुर का दौरा किया. यहां करीब पांच सौ गांव बाढ़ से प्रभावित हैं. फर्रुखाबाद में बाढ़ पीड़ितों से सीएम योगी ने मुलाकात की. इस दौरान बाढ़ से प्रभावित इलाकों में राशन की व्यवस्था की गई. सीएम योगी ने लोगों को राहत सामग्री भी बांटी.
UP Flood: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने सोमवार को बाढ़ग्रस्त तीन जिलों फर्रुखाबाद, कासगंज और शाहजहांपुर का दौरा किया. इन जिलों के कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं. सीएम योगी ने इस दौरान बाढ़ प्रभावित लोगों ने मुलाकात की और राहत सामग्री भी बांटी.
Hardoi Ganga River Flood: उत्तर प्रदेश के हरदोई में गंगा नदी उफान पर है. गंगा नदी का पानी लगभग बीस से ज्यादा गांव में भर चुका है. इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. खेतों में पानी भर जाने की वजह से किसानों की सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद हो चुकी है. गांव में पानी भर जाने की वजह से लोग पलायन करने को मजबूर हैं.
Farrukhabad: यूपी के फर्रुखाबाद में लोग पिछले एक महीने से बाढ़ की समस्या से जूझ रहे हैं. अब लोगों के लिए एक नई मुसीबत आ गई है. यहां लोगों को चिता जलाने तक के लिए जगह नहीं मिल रही है. जिले में गंगा और रामगंगा नदी उफान पर हैं. दोनों नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है.
UP Drought: भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मुताबिक जून के पहले सप्ताह से 28 जुलाई तक उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में से 40 में औसत से कम बारिश हुई है.
Hindon River Flood LIVE: हिंडन के बढ़े जलस्तर के कारण करहेड़ा गांव और आस-पास की कई कालोनियां जलमग्न हो चुकी हैं और यहां लोग पलायन को मजबूर हैं. वहीं बाढ़ की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई.
UP Flood : यूपी के कई जिलों में बाढ़ के हालात बन गए हैं. इससे NDRF एक्टिव हो गया है. गाजियाबाद में एनडीआरएफ के जवानों ने 40 लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाके से निकालकर सुरक्षित जगह पर पहुंचाया. फर्रुखाबाद में प्रशासन की ओर से चौखंडा और चिलसरा में राहत कैंप बनाया गया है.
नोएडा में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ गया है जिसकी वजह से नदी का पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया है. नदी के किनारे कुछ निचले इलाकों के बस्तियों में भी पानी घुस चुका है, जिसके कारण कुछ घरों को खाली कराया गया है. वहीं बता दी अभी तक किसी बस्ती में खतरे के लेवल तक का पानी नहीं पहुंचा है. और अधिक जानकारी के लिए देखिए पूरी वीडियो...
इस वक़्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश से है जहां हिंडन नदी का वाटर लेवल बढ़ने से नोएडा और गाज़िबाद में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. किनारे बसे घरों में देर रात पानी आ गया है