Advertisement
trendingNow11752261

Bigg Boss OTT 2: Bebika Dhurve ने Salman Khan का चेहरा पढ़ कर बताया उनका भविष्य, कहा- प्यार में खाए हैं धोखे

बिग बॉस ओटीटी 2 की कंटेसटेंटबेबिका धुर्वे जो कि पेशे से एक ज्योतिषी हैं. उन्होंने सलमान खान के जीवन को लेकर बहुत सारे खुलासे किए है. 

Bigg Boss OTT 2: Bebika Dhurve ने  Salman Khan का चेहरा पढ़ कर बताया उनका भविष्य, कहा- प्यार में खाए हैं धोखे

Bigg Boss OTT Season 2 : बिग बॉस ओटीटी 2 के शो में कंटेसटेंट अपने अनफ़िल्टर्ड व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं. इस शो में आपको कंटेसटेंट का हर रंग रुप देखने को मिलता है. उनके झगड़े, दोस्ती, प्यार से लेकर नफरत तक, आपको सब कुछ देखने को मिल रहा है जिस वजह से शो दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ ज्यादा  खींच रहा है. आपने देखा बिग बॉस ओटीटी 2 के 7वें एपिसोड में खूब लड़ाई और धमाल देखने को मिला. धीरे-धीरे कंटेसटेंट ने अपना असली रंग दिखाना शुरु कर दिया है ऐसे में कुछ चौंका देने वाले खुलासे भी हुए. इस एपिसोड में दर्शकों को भरपूर मनोरंजन देखने को मिला और अपनी सीट से हिलने नहीं दिया अपनी सीटों से बांधे रखा. 

"सलमान को प्यार में मिला है धोखा"

ऐसे में  बेबिका धुर्वे जो कि पेशे से एक ज्योतिषी हैं. उन्होंने सलमान खान के जीवन को लेकर बहुत सारे खुलासे किए. दरअसल, रात के वक्त  मनीषा रानी और बेबिका धुर्वे बैठ कर बात कर रही होती हैं ऐसे में जब मनीषा पूछती है कि क्या सलमान खान को कभी प्यार में धोखा मिला था? जिसके जवाब में बेबिका जवाब देते हुए कहती हैं, "भयानक वाला" साथ ही बेबीका ने इस बात का भी खुलासा किया कि सलमान को कैसी पार्टनर चाहिए और वो कैसे इंसान है उन्होंने आगे कहा, "जितना खुद को रफ एंड टफ दिखते हैं, इमोशनलेस दिखते हैं, प्रैक्टिकल हेडेड दिखते हैं, वर्कहॉलिक दिखते हैं, अंदर से वो उतने ही नरम दिल के इंसान हैं "

Add Zee News as a Preferred Source

बेबीका ने सलमान की तारीफ के बांधे पुल

बेबिका सलमान खान की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए कहती है कि, 'सलमान के पास शानदार बिजनेस स्किल्स हैं.' उन्होंने आगे कहा, "लेकिन उनको चाहिए घरेलू, मां बाप की सेवा करने वाली, पति की सेवा करने वाली, पति को समझने वाली. शाम को वो आए तो प्यार से दो बातें बोलकर जो उनको निवाले खिलाएं और उनको चैन की नींद दें. उनको एक ऐसा व्यक्ति चाहीए जो गृहिणी हो. बता दें बिग बॉस ओटीटी 2 का प्रीमियर 17 जून को हुआ और इस आप हर रोज रात 9 बजे  जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं.

About the Author

TAGS

Trending news