इंडोनेशिया में भूस्खलन में 17 लोगों की मौत, चार लापता
Advertisement

इंडोनेशिया में भूस्खलन में 17 लोगों की मौत, चार लापता

इंडोनेशिया के एक मशहूर पर्यटन स्थल पर छुट्टियां मना रहे 17 लोगों की भूस्खलन के कारण मौत हो गई। ये लोग 20 छात्रों और दो गाइड के समूह में शामिल थे जो भूस्खलन की चपेट में आया। स्थानीय आापदा प्रबंधन एजेंसी के अधिकारी डारविन सुरबाक्ती ने बताया कि एक छात्र जीवित है और अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। लापता चार लोगों की तलाश का काम कल किया जाएगा।

सिबोलानगित: इंडोनेशिया के एक मशहूर पर्यटन स्थल पर छुट्टियां मना रहे 17 लोगों की भूस्खलन के कारण मौत हो गई। ये लोग 20 छात्रों और दो गाइड के समूह में शामिल थे जो भूस्खलन की चपेट में आया। स्थानीय आापदा प्रबंधन एजेंसी के अधिकारी डारविन सुरबाक्ती ने बताया कि एक छात्र जीवित है और अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। लापता चार लोगों की तलाश का काम कल किया जाएगा।

सुरबाक्ती ने कहा, ‘17 शव बरामद किए गए हैं जिनमें से 14 शवों बाहर निकाल लिया गया है और तीन अभी मलबे में दबे हैं।’ आपात एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुगरोहा ने बताया कि सिबोलनगित में मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण कल भूस्खलन की घटना घटी। यह स्थान सुमात्रा द्वीप के उत्तर में है। छात्र दुआ वरना जल प्रपात देखने गए थे।

Trending news