नाइजीरिया: नौका डूबने से 21 की मौत, 17 महिलाओं और 4 बच्चों के शव बरामद
Advertisement

नाइजीरिया: नौका डूबने से 21 की मौत, 17 महिलाओं और 4 बच्चों के शव बरामद

नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपात सेवा ने बताया कि उत्तर नाइजीरिया में एक नौका के डूब जाने से 21 लोगों की मौत हो गयी. 

नौका पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे.(फाइल फोटो)

कानो: नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपात सेवा ने बताया कि उत्तर नाइजीरिया में एक नौका के डूब जाने से 21 लोगों की मौत हो गयी. नाइजीरिया के नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (एनईएमए) के सुलेमान करीम ने एएफपी को बताया कि गुरुवार को स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 10 बजे सोकोटा राज्य के गांडी जिले में एक नदी में तेज बहाव के कारण नौका डूब गयी. नौका में 50 लोग सवार थे. उन्होंने बताया, ‘‘बचाव दलों ने नौका पर सवार 17 महिलाओं और चार बच्चों के शव बरामद कर लिये हैं. नौका पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जो पानी के तेज बहाव के कारण डूब गयी.’’

उन्होंने बताया कि अन्य 29 यात्री तट पर आने में सफल रहे. अपने-अपने घरों को देखने के इरादे से यात्री नदी के दूसरी ओर गारीन कारे गांव जा रहे थे . पिछले महीने संदिग्ध मवेशी चोरी के आरोप में पड़ोसी गांवों पर छापा मारा गया था, जिसके बाद ये सभी गांव छोड़कर चले गये थे. 

इनपुट भाषा से भी 

 

Trending news