दुनिया में हिंसा के कारण 3.8 करोड़ लोग बेघर
Advertisement

दुनिया में हिंसा के कारण 3.8 करोड़ लोग बेघर

सीरिया और यूक्रेन जैसी जगहों में हिंसा के कारण विश्व भर में 3.8 करोड़ लोगों को अपने ही देशों में विस्थापित होना पड़ा है। यह न्यूयॉर्क, लंदन और बीजिंग की कुल आबादी के बराबर है।

जिनिवा : सीरिया और यूक्रेन जैसी जगहों में हिंसा के कारण विश्व भर में 3.8 करोड़ लोगों को अपने ही देशों में विस्थापित होना पड़ा है। यह न्यूयॉर्क, लंदन और बीजिंग की कुल आबादी के बराबर है।

जिनिवा स्थित संस्था ‘इंटरनेशनल डिसप्लेसमेंट मॉनीटरिंग सेंटर’ (आईडीएमसी) ने एक रिपोर्ट में कहा कि 1.1 करोड़ लोग पिछले साल ही विस्थापित हुए। इस हिसाब से रोजाना औसतन 30,000 लोग अपने घर छोड़ने को विवश हैं।

‘नार्वियन रिफ्यूजी काउंसिल’ के प्रमुख जान एगलैंड ने कहा, जबरन विस्थापित किए जाने से जुड़ा यह बेहद भयावह आंकड़ा है। यह निर्दोष नागरिकों की सुरक्षा में हमारी नाकामी का संकेत देता है। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार करीब 1.67 करोड़ लोग शरणार्थी के रूप में जिंदगी गुजारने को मबजूर हैं। यह आंकड़ा साल 2013 के आखिर तक का था।

 

Trending news