इंडोनेशिया: बाढ़ और भूस्खलन से 22 लोगों की मौत, सैकड़ों घरों में घुसा पानी
Advertisement
trendingNow1457411

इंडोनेशिया: बाढ़ और भूस्खलन से 22 लोगों की मौत, सैकड़ों घरों में घुसा पानी

इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ एवं भूस्खलन में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य लापता हैं. 

मृतकों में अधिकतर एक मदरसे के बच्चे हैं.(फोटो- Reuters)

जकार्ता: इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ एवं भूस्खलन में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य लापता हैं. मृतकों में अधिकतर एक मदरसे के बच्चे हैं. स्थानीय पुलिस प्रमुख इसानी सिनुहाजी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को उत्तर सुमात्रा प्रांत के मांडैलिंग नताल जिले के मौरा सालाडी गांव में बाढ़ और भूस्खलन में एक मदरसा तबाह हो गया और 21 बच्चे बह गए. उन्होंने बताया कि बचावकर्ताओं ने घंटों बाद कीचड़ और मलबे में से 11 बच्चों के शव निकाले.

fallback

राष्ट्रीय आपदा शमन एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुगरोहो ने बताया कि बचावकर्ता 10 अन्य बच्चों की तलाश कर रहे हैं जो अब भी लापता हैं. उन्होंने बताया कि मांडैलिंग नताल में शनिवार को तड़के एक कार में से दो शव मिले.  यह कार बाढ़ में बह गई थी.  इसी इलाके में 17 घर ढह गए और पांच घर बह गए थे.

fallback

प्रवक्ता ने बताया कि क्षेत्र के आठ इलाकों में भूस्खलन हुआ है और सिबोलगा जिले में भूस्खलन की चपेट में 29 घर आए और करीब 100 इमारतों में बाढ़ का पानी घुस गया जिसमें चार ग्रामीणों की मौत हो गई. 

Trending news