ब्रिक्स की सैन्य, राजनीतिक गठबंधन बनाने की कोई योजना नहीं: पुतिन
Advertisement

ब्रिक्स की सैन्य, राजनीतिक गठबंधन बनाने की कोई योजना नहीं: पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज पश्चिमी देशों की आशंकाओं को दूर करने के प्रयास में कहा कि ब्रिक्स की सैन्य और राजनीतिक गठबंधन बनाने की कोई योजना नहीं है। हालांकि उन्होंने कहा कि ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के समूह के संयोगात्मक रणनीतिक हित हैं और वह वैश्विक मौद्रिक व्यवस्था को बदलना चाहता है जो अमेरिकी डॉलर पर सबसे ज्यादा निर्भर करती है।

उफा (रूस) : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज पश्चिमी देशों की आशंकाओं को दूर करने के प्रयास में कहा कि ब्रिक्स की सैन्य और राजनीतिक गठबंधन बनाने की कोई योजना नहीं है। हालांकि उन्होंने कहा कि ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के समूह के संयोगात्मक रणनीतिक हित हैं और वह वैश्विक मौद्रिक व्यवस्था को बदलना चाहता है जो अमेरिकी डॉलर पर सबसे ज्यादा निर्भर करती है।

पुतिन ने पांच देशों के संगठन के सम्मेलन से पहले कहा, मैं इस बात पर जोर देना चाहूंगा कि हमारी ब्रिक्स का कोई सैन्य और राजनीतिक गठबंधन बनाने की कोई योजना नहीं है। सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य सदस्य देशों के नेता शामिल होंगे। पुतिन का बयान ऐसे समय में आया है जब यूक्रेन के संकट को लेकर रूस का पश्चिमी देशों के साथ गहरे मतभेद हैं।

पुतिन ने कहा कि ब्रिक्स के सदस्य देश अपने सहयोग के लिए राजनीतिक तत्व को मजबूत करना चाहते हैं और इसके लिए सदस्य देश अंतरराष्ट्रीय संगठनों में आपसी परामर्श तथा संयुक्त कार्रवाइयों का चलन विकसित करेंगे, जिसकी शुरुआत संयुक्त राष्ट्र के साथ होगी। उन्होंने रूसी समाचार एजेंसी तास को दिये इंटरव्यू में कहा, दीर्घकालिक परिप्रेक्ष्य में हम आभासी ब्रिक्स सचिवालय बनाएंगे।

 

Trending news