दुनिया में सबसे कम उम्र की अरबपति, 24 साल में 1.3 अरब डॉलर की मालकिन
Advertisement
trendingNow1243281

दुनिया में सबसे कम उम्र की अरबपति, 24 साल में 1.3 अरब डॉलर की मालकिन

चीन की 24 वर्षीय एक महिला 1.3 अरब डालर संपत्ति के साथ दुनिया में सबसे कम उम्र की अरबपति बन गयी हैं। उन्होंने फेसबुक के सह संस्थापक डस्टिन मोस्कोवित्ज का स्थान लिया है।

दुनिया में सबसे कम उम्र की अरबपति, 24 साल में 1.3 अरब डॉलर की मालकिन

बीजिंग: चीन की 24 वर्षीय एक महिला 1.3 अरब डालर संपत्ति के साथ दुनिया में सबसे कम उम्र की अरबपति बन गयी हैं। उन्होंने फेसबुक के सह संस्थापक डस्टिन मोस्कोवित्ज का स्थान लिया है।

चीन के सरकारी न्यूज सर्विस की खबर के मुताबिक कि चीन की रीयल एस्टेट डेवलपर लोगान प्रोपर्टी के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जी हैपेंग की बेटी की पेरेन्ना होई टिंग कंपनी की गैर कार्यकारी निदेशक हैं और 1.3 अरब डालर संपत्ति के साथ कंपनी में उनकी 85 फीसदी हिस्सेदारी है। वह लंदन विश्वविद्यालय से स्नातक हैं और हांगकांग में रहती हैं। लोगान प्रोपर्टी होल्डिंग उन कंपनियों एवं पारिवारिक न्यास से संचालित होता है जो पेरेन्ना से संबद्ध हैं।

 

Trending news