पर्यटकों के लिए सुरक्षित है मिस्र: भारतीय राजदूत
Advertisement

पर्यटकों के लिए सुरक्षित है मिस्र: भारतीय राजदूत

मिस्र में भारत के राजदूत नवदीव सूरी ने कहा है कि भारत यहां राजनीतिक असंतोष एवं हिंसक कट्टरपंथी हमलों के बीच एक बड़ा उत्सव आयोजित कर रहा है ताकि यह संदेश भेजा जा सके कि मिस्र पर्यटकों के लिए सुरक्षित स्थान है। इस उत्सव को मिस्र में सबसे बड़ा विदेशी मेला समझा जा रहा है।

काहिरा : मिस्र में भारत के राजदूत नवदीव सूरी ने कहा है कि भारत यहां राजनीतिक असंतोष एवं हिंसक कट्टरपंथी हमलों के बीच एक बड़ा उत्सव आयोजित कर रहा है ताकि यह संदेश भेजा जा सके कि मिस्र पर्यटकों के लिए सुरक्षित स्थान है। इस उत्सव को मिस्र में सबसे बड़ा विदेशी मेला समझा जा रहा है।

सूरी ने कहा कि संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय ‘इंडिया बाइ द नील’ नामक 18 दिवसीय उत्सव के प्रति हमारी प्रतिबद्धता से प्रभावित है और वह बिना किसी हिचकिचाहट के मदद के लिए आगे आया।

उन्होंने कहा, कई देशों ने मिस्र की यात्रा नहीं करने संबंधी परामर्श जारी किया है। सूरी ने भारतीय दूतावास में कल रात यहां कहा, हमने कहा कि हम उत्सव आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और यदि आपके यहां कभी कभी बम धमाके या चुनाव होते हैं तो भी हम वापस नहीं जाएंगें

उन्होंने कहा, हम यह संदेश भेजने में आपकी मदद कर रहे हैं कि मिस्र और काहिरा काफी हद तक सुरक्षित हैं। यह महत्वपूर्ण है कि हम पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए संस्कृति का इस्तेमाल करें। उन्हें हमारा तर्क पसंद आया और वह हमारे साथ काम करने के लिए आगे आए।

सूरी ने कहा, इस वर्ष पर्यटन के प्रति यह दृष्किोण था कि वे भारत से अधिक पर्यटक चाहते थे। वर्ष 2010 में पर्यटकों की संख्या 114000 थी। हमें संख्या बढानी थी इसलिए हमने अमिताभ बच्चन जैसी हस्ती को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित करने के विचार के बारे में पूछा।

बच्चन (72) कल ओपेरा हाउस में अपनी फिल्मों विशेषकर ‘अमर अकबर एंथनी’ के बारे में बात करेंगे। वह उसी दिन पिरामिड्स में आयोजित भव्य समारोह में भी मौजूद होंगे। बच्चन को मिस्र की अकेडमी ऑफ आर्ट्स डाक्टरेट की मानद उपाधि भी प्रदान करेगी। इस उत्सव में मणिपुरी नृत्य समूह अपनी प्रस्तुति देगा। इसके अलावा इस दौरान योग सत्र और भारतीय स्ट्रीट फूड उत्सव आयोजित किया जाएगा। उत्सव का तीसरा संस्करण आज शुरू हुआ है जो 17 अप्रैल तक चलेगा।

 

Trending news