शार्ली हेब्दो की बरसी पर फिर हुआ हमला, आतंकी मारा गया
Advertisement
trendingNow1280395

शार्ली हेब्दो की बरसी पर फिर हुआ हमला, आतंकी मारा गया

शार्ली हेब्दो हमले की बरसी पर पेरिस में एक थाने पर हमला करने की कोशिश करने वाले एक जिहादी को गोली मार दी गयी। उसके हाथ में चाकू था।

शार्ली हेब्दो की बरसी पर फिर हुआ हमला, आतंकी मारा गया

पेरिस: शार्ली हेब्दो हमले की बरसी पर पेरिस में एक थाने पर हमला करने की कोशिश करने वाले एक जिहादी को गोली मार दी गयी। उसके हाथ में चाकू था।

युवक संभवत: मोरक्को मूल का था और उसकी उम्र 20 साल के आसपास थी। उसने फ्रांस की राजधानी के उत्तरी 18वें जिले में एक इमारत में घुसने की कोशिश की। उसने ऐसे कपड़े पहन रखा थे जैसे लगा कि उसने विस्फोटक बांध रखा था लेकिन कुछ नहीं मिला।

जांच से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि व्यक्ति के शव से एक कागज मिला जिसमें इस्लामिक स्टेट ग्रुप के प्रति वफादारी की बात लिखी थी। लिखा था कि वह सीरिया में फ्रांस के हमले का बदला लेना चाहता है।

Trending news