फ्रांस के आल्पस क्षेत्र में भारी हिमपात, 15 हजार से ज्यादा वाहन फंसे
Advertisement
trendingNow1242977

फ्रांस के आल्पस क्षेत्र में भारी हिमपात, 15 हजार से ज्यादा वाहन फंसे

फ्रांस के आल्पस क्षेत्र में भारी हिमपात से 15,000 से ज्यादा वाहन फंस गए और लोगों को पूरी रात अपने वाहनों में गुजारना पड़ा।

पेरिस : फ्रांस के आल्पस क्षेत्र में भारी हिमपात से 15,000 से ज्यादा वाहन फंस गए और लोगों को पूरी रात अपने वाहनों में गुजारना पड़ा।

बर्फबारी की वजह से छुट्टियां मनाने गए लोग दक्षिणपूर्व फ्रांस के सावोई क्षेत्र में स्की रिसार्ट से वापसी में फंस गए और प्रशासन को कम से कम 12 शहरों में आश्रय स्थल बनाने पड़े। बेलेदोने पर्वत श्रंखला में हाड़ कंपाने वाली ठंड और हिमपात से 27 वर्षीय एक व्यक्ति की तब मौत हो गयी जब उसकी कार एक खाई में गिर गयी।

फ्रांस के गृह मंत्री बर्नार्ड काजेनेयूवे ने एक बयान में ड्राइवरों और सैर सपाटे पर गए लोगों से अधिकतम सावधानी बरतने को कहा है। देश ने 19 क्षेत्रीय विभागों में ऑरेंज वेदर अलर्ट घोषित किया है। मौसम का शीर्ष अलर्ट रेड है और इससे यह एक क्रम नीचे है।

चार यात्रियों के साथ आल्प्स में अपनी कार में फंसे एक ड्राइवर ने कहा कि 80 मील चलने में 10 घंटे लग गए। फ्रांस की मौसम सेवा ने कहा है कि और भी बर्फबारी हो सकती है। उसने फिसलन भरी सड़कों के प्रति लोगों को आगाह किया है।

Trending news