गूगल ने न्यू होराइजन प्लूटो फ्लाईबाई का डूडल बनाया
Advertisement

गूगल ने न्यू होराइजन प्लूटो फ्लाईबाई का डूडल बनाया

अग्रणी सर्च इंजन वेबसाइट गूगल ने आज नासा के न्यू होराइजन अंतरिक्षयान के छोटे ग्रह प्लूटो पर प्रस्तावित उड़ान को समर्पित करते हुए एक आकषर्क डूडल बनाया है। डूडल में न्यू होराइजन अंतरिक्षयान को बर्फ से भरे इस ग्रह के पास से गुजरता हुआ दिखाया गया है।

गूगल ने न्यू होराइजन प्लूटो फ्लाईबाई का डूडल बनाया

वाशिंगटन: अग्रणी सर्च इंजन वेबसाइट गूगल ने आज नासा के न्यू होराइजन अंतरिक्षयान के छोटे ग्रह प्लूटो पर प्रस्तावित उड़ान को समर्पित करते हुए एक आकषर्क डूडल बनाया है। डूडल में न्यू होराइजन अंतरिक्षयान को बर्फ से भरे इस ग्रह के पास से गुजरता हुआ दिखाया गया है।

केविन लॉफलिन ने सौर मंडल के दूर कोने पर स्थित प्लूटो में प्रवेश करने के लिए तैयार न्यू होराइजन अंतरिक्षयान के सम्मान में यह डूडल बनाया है। न्यू होराइजन को अपने अंतिम गंतव्य तक पहुंचने में नौ साल का समय लगा और इस दौरान उसने तीन अरब मील की यात्रा की। आज यह प्लूटो की सतह में केवल 12,500 किलोमीटर प्रवेश करेगा। अंतरिक्षयान पूरे सफर में वैज्ञानिक माप करेगा और तस्वीर लेगा। इसमें सफलता के साथ ही सौर मंडल के सभी नौ ग्रहों का प्राथमिक तौर पर परीक्षण संभव हो जायेगा।

 

Trending news