हिलेरी क्लिंटन ने विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे पर लगाया गंभीर आरोप
Advertisement

हिलेरी क्लिंटन ने विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे पर लगाया गंभीर आरोप

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव के प्रचार अभियान के दौरान डोनाल्ड ट्रंप की महिलाओं संबंधी टिप्पणी वाले टेप से ध्यान हटाने के लिए विकीलीक्स पर निशाना साधा 

पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन : (फाइल फोटो)

सिडनी: अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव के प्रचार अभियान के दौरान डोनाल्ड ट्रंप की महिलाओं संबंधी टिप्पणी वाले टेप से ध्यान हटाने के लिए विकीलीक्स पर निशाना साधते हुए आज हिलेरी क्लिंटन ने उस पर रूस के साथ मिलकर काम करने का आरोप लगाया. पूर्व विदेश मंत्री क्लिंटन एक बार फिर विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे पर बरसीं और उन्होंने चुनाव में उनकी उम्मीदवारी को नुकसान पहुंचाने में असांजे की कथित भूमिका को लेकर उन्हें आड़े हाथों लिया.

  1. क्लिंटन ने दावा किया कि निजी तौर पर असांजे उन्हें पसंद नहीं करते हैं 
  2. पूर्व विदेश मंत्री क्लिंटन एक बार फिर विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे पर बरसीं 
  3. क्लिंटन ने कहा कि अब विकीलीक्स रूस की खुफिया एजेंसी की सहायक कंपनी बन गया है.

उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का जिक्र करते हुए ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन को दिए साक्षात्कार में कहा कि असांजे अवसरवादी बन गए हैं जो एक तानाशाह की बोली बोलता है. क्लिंटन ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण रूप से अब विकीलीक्स रूस की खुफिया एजेंसी की सहायक कंपनी बन गया है.

उन्होंने ट्रंप की महिलाओं के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्प्णयों वाले टेप का उदाहरण देते हुए कहा कि कैसे विकीलीक्स ने एक खबर से ध्यान हटाने की कथित कोशिश की. क्लिंटन ने दावा किया कि निजी तौर पर असांजे उन्हें पसंद नहीं करते हैं और विकीलीक्स की गतिविधियों पर इसका असर दिखता है. 

 

Trending news