भारत ने संयुक्त राष्ट्र की प्लास्टिक को खत्म करने की पहल का समर्थन किया
Advertisement
trendingNow1535838

भारत ने संयुक्त राष्ट्र की प्लास्टिक को खत्म करने की पहल का समर्थन किया

इस मौके पर भारत ने पर्यावरणीय स्थिरता और जलवायु कार्रवाई के संबंध में महात्मा गांधी के संदेश का भी जिक्र किया.

सोमवार को विश्व साइकिल दिवस मनाया गया.

नई दिल्ली: भारत ने विश्व साइकिल दिवस के मौके पर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एकल उपयोग वाले प्लास्टिक को खत्म करने और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए वैश्विक निकाय के प्रयासों में शिरकत की. इस मौके पर भारत ने पर्यावरणीय स्थिरता और जलवायु कार्रवाई के संबंध में महात्मा गांधी के संदेश का भी जिक्र किया.

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन के साथ अवर महासचिव अतुल खरे, निकाय में भारत के स्थायी उप प्रतिनिधि के नागराज नायडू और भारत के स्थायी मिशन के सभी राजनयिकों ने संस्था के कर्मचारियों के बीच कपड़े के थैलों का मुफ्त वितरण किया.

अकबरुद्दीन ने ट्वीट किया, 'भारत संयुक्त राष्ट्र के प्रयासों के समर्थन में काम कर रहा है. न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में एकल उपयोग वाले प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं हो'. कपड़े के नीले थैलों पर महात्मा गांधी का संदेश भी लिखा हुआ था कि 'भविष्य इस बात से तय होता है कि आप आज क्या करते हैं'. थैलों पर महात्मा गांधी की तस्वीर और उनकी 150वीं जयंती का लोगो भी छपा हुआा था.

बाद में अकबरुद्दीन के नेतृत्व में भारतीय मिशन के सभी राजनयिकों और अधिकारियों ने भी विश्व साइकिल दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम भाग लिया. संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित आउटडोर कार्यक्रम के दौरान नीली टी-शर्ट पहने लोगों ने एक साथ साइक्लिंग भी की. संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि साइकिल सरल, सस्ती और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन का साधन ही नहीं है बल्कि यह विकास का एक साधन भी है. उल्लेखनीय है कि सोमवार को विश्व साइकिल दिवस मनाया गया.

Trending news