तिरंगे की रंग में रंगा लंदन का स्मारक
Advertisement

तिरंगे की रंग में रंगा लंदन का स्मारक

ब्रिटेन की राजधानी के प्रतिष्ठित स्मारक आज (शुक्रवार) भारतीय तिरंगे की रंग में नहाये हुए दिखे। ऐसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली ब्रिटेन यात्रा के सम्मान में किया गया।

लंदन : ब्रिटेन की राजधानी के प्रतिष्ठित स्मारक आज (शुक्रवार) भारतीय तिरंगे की रंग में नहाये हुए दिखे। ऐसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली ब्रिटेन यात्रा के सम्मान में किया गया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा, ‘एक अनूठे रिश्ते को अनूठा सम्मान। लंदन के प्रतिष्ठित स्मारक भारतीय तिरंगे की रंग में नहाये हुए हैं।’ प्रधानमंत्री मोदी और कैमरन ने जब टेम्स नदी का दौरा किया तो लंदन ब्रिज और नदी के दक्षिणी किनारे पर स्थित विशाल फेरिस व्हील केसरिया, सफेद और हरे रंग में दिखे।

मोदी तीन दिन की अपनी बहु-प्रतीक्षित यात्रा के क्रम में आज यहां पहुंचे जिसकी शुरुआत कैमरन के साथ बातचीत से हुई।

Trending news