मैसीडोनिया में 8 पुलिसकर्मी, 14 संदिग्ध बंदूकधारी मारे गए
Advertisement

मैसीडोनिया में 8 पुलिसकर्मी, 14 संदिग्ध बंदूकधारी मारे गए

मैसीडोनिया में राजनीतिक अस्थिरता बढ़ने की आशंका बे बीच देश के उत्तरी इलाके में हिंसक संघर्ष के दौरान आठ पुलिस अधिकारियों और एक हथियारबंद समूह के 14 संदिग्ध सदस्य मारे गए हैं।

मैसीडोनिया में 8 पुलिसकर्मी, 14 संदिग्ध बंदूकधारी मारे गए

कुमोनोवो : मैसीडोनिया में राजनीतिक अस्थिरता बढ़ने की आशंका बे बीच देश के उत्तरी इलाके में हिंसक संघर्ष के दौरान आठ पुलिस अधिकारियों और एक हथियारबंद समूह के 14 संदिग्ध सदस्य मारे गए हैं।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता इवो कोतेवस्की ने बताया कि शनिवार को शुरू हुई झड़पों में 37 पुलिस अधिकारी घायल भी हुए हैं।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि पुलिस का अभियान अब पूरा हो गया है और ‘यहां एक बेहद खतरनाक आतंकवादी समूह को काबू में कर लिया गया है।’ कोतेवस्की ने कहा कि पुलिस ने 14 लोगों के शव बरामद किए हैं जिनके हथियारबंद समूह का सदस्य होने की आशंका है।

 

Trending news