मलाला यूसुफजई ने नाइजीरिया की अपहृत लड़कियों को लेकर विश्व नेताओं की आलोचना की
Advertisement
trendingNow1254151

मलाला यूसुफजई ने नाइजीरिया की अपहृत लड़कियों को लेकर विश्व नेताओं की आलोचना की

शांति की नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने बोको हराम द्वारा अपहृत 200 से अधिक लड़कियों की रिहाई में नाकाम रहने को लेकर नाइजीरिया और विश्व के दूसरे नेताओं की आलोचना की है।

मलाला यूसुफजई ने नाइजीरिया की अपहृत लड़कियों को लेकर विश्व नेताओं की आलोचना की

लंदन : शांति की नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने बोको हराम द्वारा अपहृत 200 से अधिक लड़कियों की रिहाई में नाकाम रहने को लेकर नाइजीरिया और विश्व के दूसरे नेताओं की आलोचना की है।

बोको हराम की ओर से अपहृत पीड़िताओं को संबोधित खुले पत्र में 17 वर्षीय मलाला ने आतंकवादियों के चंगुल से 219 लड़कियों को मुक्त नहीं करा पाने को लेकर विश्व समुदाय की आलोचना की। नाइजीरिया में एक साल पहले बोको हराम के आतंकवादियों ने इन स्कूली लड़कियों का अपहरण किया था।

इस घटना के एक साल पूरा होने के मौके पर मलाला ने कहा, मेरे विचार से नाइजीरियाई नेताओं और अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने आपकी मदद के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए। उन्होंने कहा, आपकी रिहाई के लिए बहुत कुछ किया जाना चाहिए। मैं उन लोगों में शामिल हूं जो लोग इसको लेकर दबाव बना रहे हैं कि आप आजाद हों। मलाला ने कहा, मैं उस दिन को लेकर आशावान हूं जब मैं आपको गले लगा सकूं, आपके साथ प्रार्थना कर सकूं तथा आपकी आजादी का जश्न मना सकूं।

Trending news