नेपाल पुलिस ने तस्करी के आरोप में 2 भारतीयों को किया गिरफ्तार
Advertisement

नेपाल पुलिस ने तस्करी के आरोप में 2 भारतीयों को किया गिरफ्तार

तिब्बत की सीमा से कथित तौर रूप से सोना और चांदी की नेपाल में तस्करी करने के आरोप में आज दो भारतीय नागरिकों सहित 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मेट्रोपालिटन पुलिस रेंज की अपराध शाखा ने इन व्यक्तियों को नेपाल की राजधानी काठमांडो से गिरफ्तार किया।

काठमांडो : तिब्बत की सीमा से कथित तौर रूप से सोना और चांदी की नेपाल में तस्करी करने के आरोप में आज दो भारतीय नागरिकों सहित 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मेट्रोपालिटन पुलिस रेंज की अपराध शाखा ने इन व्यक्तियों को नेपाल की राजधानी काठमांडो से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार उसने जेवरात की दुकानों सहित पांच स्थानों पर छापे मारे और संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया जिसमें दो भारतीयों शामिल हैं। दोनों भारतीय बालू जगन्नाथ धांगे (48) और नरेश अग्रवाल (52) क्रमश: महाराष्ट्र और दार्जिलिंग के रहने वाले थे। वे कथित तौर पर व्यापारिक उद्देश्यों से नेपाल में थे।

पुलिस ने इन लोगों के पास से 5.23 किलोग्राम हॉलमार्क सोना, 56 किलोग्राम चांदी और 4.74 करोड़ नेपाली रूपये, 199000 भारतीय रूपये और 4600 चीनी युयान बरामद किए हैं।

 

Trending news