अपनी 'पैतृक भूमि' केन्या की यात्रा पर जाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा
Advertisement

अपनी 'पैतृक भूमि' केन्या की यात्रा पर जाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा राष्ट्रपति के तौर पर पहली बार इस सप्ताह अपने पिता की पैतृक भूमि केन्या की धरती पर पहुंचेंगे। अफ्रीका की एक सप्ताह की यात्रा के दौरान ओबामा तीन महत्वपूर्ण देशों की यात्रा करेंगे।

अपनी 'पैतृक भूमि' केन्या की यात्रा पर जाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा राष्ट्रपति के तौर पर पहली बार इस सप्ताह अपने पिता की पैतृक भूमि केन्या की धरती पर पहुंचेंगे। अफ्रीका की एक सप्ताह की यात्रा के दौरान ओबामा तीन महत्वपूर्ण देशों की यात्रा करेंगे।

ओबामा आज व्हाइट हाउस में अफ्रीका के सर्वाधिक आबादी वाले और सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश नाइजीरिया के हालिया निर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मदू बुहारी की मेजबानी करेंगे।

बृहस्पतिवार को वह नैरोबी रवाना होंगे और वहां से वह इथियोपिया के अदीस अबाबा के उत्तर की ओर स्थित ग्रेट रिफ्ट घाटी का अवलोकन करेंगे और ऐसा करने वाले वे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बन जाएंगे।

अमेरिका के पहले अफ्रीकी अमेरिकी राष्ट्रपति चार बार अपने पैतृक महादेश की यात्रा कर चुके हैं, लेकिन व्हाइट हाउस में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अभी तक केन्या की यात्रा नहीं की है।

 

Trending news