Advertisement
trendingNow1487164

अफगानिस्तान में शांति लाने के लिए आगे आया पाकिस्तान, करने जा रहा है ये काम

पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने आश्वासन दिया कि पाकिस्तान अफगानिस्तान में रक्तपात पर जल्द से जल्द रोक लगाने में वहां के लोगों की मदद करने के लिए सभी प्रयास करेगा.

अफगानिस्तान में शांति लाने के लिए आगे आया पाकिस्तान, करने जा रहा है ये काम

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता लाने के लिए सभी प्रयास करेगा.
अफगान शांति की खातिर क्षेत्रीय सहमति के लिए अफगानिस्तान के राष्ट्रपति के विशेष दूत मोहम्मद उमर दाउदजई के साथ एक बैठक के दौरान कुरैशी ने मंगलवार को कहा कि अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता पाकिस्तान के अपने राष्ट्रीय हित में है और क्षेत्र के आर्थिक विकास तथा समृद्धि के लिए यह आवश्यक भी है.

विदेश कार्यालय (एफओ) ने एक बयान में कहा, ‘‘विदेश मंत्री ने आश्वासन दिया कि पाकिस्तान अफगानिस्तान में रक्तपात पर जल्द से जल्द रोक लगाने में वहां के लोगों की मदद करने के लिए सभी प्रयास करेगा ताकि अफगान जनता शांति और समृद्धि के नए दौर में प्रवेश कर सके.’’ 

दाउदजई ने सहयोग के सभी क्षेत्रों में ‘‘अफगानिस्तान-पाकिस्तान एक्शन प्लान फॉर पीस एंड सॉलिडैरिटी’’ (एपीएपीपीएस) द्वारा मुहैया कराए गए ढांचे का अधिकतम उपयोग करने की अफगान सरकार की तीव्र इच्छा व्यक्त की. उन्होंने कहा ‘‘द्विपक्षीय व्यापार, आर्थिक गतिविधियों में तेजी, नियमित एवं अधिक सांस्कृतिक संपर्क तथा जनसंपर्क में वृद्धि समय की मांग है.’’ 

Add Zee News as a Preferred Source
About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news