थाईलैंड कार बम हमले में 7 जख्मी
Advertisement

थाईलैंड कार बम हमले में 7 जख्मी

प्राचीन तटों के लिए विदेशी सैलानियों के बीच खासे लोकप्रिय थाईलैंड के एक द्वीप के एक शॉपिंग मॉल में एक कार बम विस्फोट में सात लोग घायल हो गए हैं।

बैंकाक : प्राचीन तटों के लिए विदेशी सैलानियों के बीच खासे लोकप्रिय थाईलैंड के एक द्वीप के एक शॉपिंग मॉल में एक कार बम विस्फोट में सात लोग घायल हो गए हैं।

द्वीप के आपदा राहत संगठन के प्रमुख पूनसक सोफोनपाथुम्रक ने बताया कि सूरत थानी प्रांत में सामुई द्वीप के ‘सेंट्रल फेस्टिवल मॉल’ के बेसमेंट में एक ट्रक के अंदर एक देसी बम छुपा कर रखा गया था। शुक्रवार देर रात एक फैशन शो के खत्म होने के बाद उसमें विस्फोट हो गया।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों का मानना है कि विस्फोट में शामिल वाहन इस्लामी विद्रोहियों से प्रभावित दक्षिण थाई के तीन प्रांतों में से एक से चुराया गया था। इन तीन प्रांतों में 2004 से अब तक 5000 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।

पिछली सदी में थाईलैंड ने इन मुस्लिम इलाकों का खुद में विलय कर लिया था। इससे पहले यह इलाके स्वतंत्र मुस्लिम सल्तनत का हिस्सा थे। इन इलाकों के मुस्लिम निवासी लंबे अरसे से अपने साथ भेदभाव की शिकायत करते आए हैं। यह विद्रोह स्वायत्तता के लिए लड़ाई माना जाता है। विद्रोहियों ने अपने मकसद की कोई सार्वजनिक घोषणा नहीं की है।

Trending news