अफगानिस्तान में गेस्ट हाउस पर हमले में चार भारतीयों, एक अमेरिकी की मौत
Advertisement

अफगानिस्तान में गेस्ट हाउस पर हमले में चार भारतीयों, एक अमेरिकी की मौत

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बंदूकधारियों ने एक गेस्ट हाउस पर हमला कर दिया जिसमें चार भारतीय और एक अमेरिकी मारे गए। बंदूकधारियों ने यह सोचकर हमला किया था कि भारतीय राजदूत भी वहां मौजूद हैं।

अफगानिस्तान में गेस्ट हाउस पर हमले में चार भारतीयों, एक अमेरिकी की मौत

काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बंदूकधारियों ने एक गेस्ट हाउस पर हमला कर दिया जिसमें चार भारतीय और एक अमेरिकी मारे गए। बंदूकधारियों ने यह सोचकर हमला किया था कि भारतीय राजदूत भी वहां मौजूद हैं।

काबुल शहर के कोलोला पुश्ता इलाके में विदेशियों के बीच लोकप्रिय पार्क पैलेस होटल में कल रात करीब नौ बजे तीन बंदूकधारियों ने हमला किया। बंदूकधारी जैसे ही गेस्ट हाउस में गोलियां चलाने लगे उसी बीच विशेष बल सहित अफगान राष्ट्रीय सुरक्षा बल के जवान आ पहुंचे और मोर्चा संभाल लिया। इसके बाद गेस्ट हाउस के भीतर फंसे लोगों को बाहर निकाला जाने लगा।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया, ‘हमले में चार भारतीय मारे गए।’’ कुल मिलाकर कितने लोगों की जान गयी है इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है बस यह जानकारी मिली है कि मृतकों में चार भारतीय और एक अमेरिकी हैं। हमले में कम से कम छह लोग घायल हो गए। राष्ट्रपति अशरफ गनी के विशेष दूत सुशासन अहमद जिया मसूद ने काबुल में घटनास्थल का दौरा किया।
 
 

 

Trending news