UN ने कहा, 'उत्तरी सीरिया में संघर्ष में 66000 लोग विस्थापित'
Advertisement

UN ने कहा, 'उत्तरी सीरिया में संघर्ष में 66000 लोग विस्थापित'

संयुक्त राष्ट्र की मानवीय समन्वय एजेंसी (ओसीएचए) ने आज कहा कि सीरिया के अशांत उत्तरी क्षेत्र में दो मोर्चों पर संघर्ष की वजह से कुल 66 हजार लोग विस्थापित हो चुके हैं।

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय

बेरूत: संयुक्त राष्ट्र की मानवीय समन्वय एजेंसी (ओसीएचए) ने आज कहा कि सीरिया के अशांत उत्तरी क्षेत्र में दो मोर्चों पर संघर्ष की वजह से कुल 66 हजार लोग विस्थापित हो चुके हैं।

ओसीएचए ने कहा कि इसमें करीब 40000 लोग अल-बाब शहर और पास के ताडुफ कस्बे के हैं। इनमें 26000 लोग उत्तरी अलेप्पो प्रांत में अल-बाब के पूर्व से हैं।

तुर्की स्थित विद्रोहियों ने 23 फरवरी को अल-बाब को इस्लामिक स्टेट समूह से अपने कब्जे में ले लिया। इससे पहले कई महीने तक उनके बीच संघर्ष हुआ।

 

Trending news