आज का पंचांग 23 जुलाईः कन्या राशि में चंद्रमा का संचरण, जानें इसका प्रभाव

Aaj ka Panchang: आज रविवार है. आज चंद्रमा कन्या राशि में संचार करेगा. कन्या राशि में चंद्रमा के प्रभाव की बात करें तो ऐसे जातकों को अपने जीवन में संतुलन पसंद होता है, वे खुद को महत्व देते हैं. वे सादगी और सरलता से जीते हैं. खुलकर अपनी भावनाएं प्रदर्शित नहीं कर पाते हैं. संबंधों के मामले में वे थोड़े शर्मीले होते हैं. 

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Jul 23, 2023, 07:34 AM IST
  • जानिए आज का पंचांग
  • जानें आज का शुभ मुहूर्त
आज का पंचांग 23 जुलाईः कन्या राशि में चंद्रमा का संचरण, जानें इसका प्रभाव

नई दिल्लीः Aaj ka Panchang: आज रविवार है. आज चंद्रमा कन्या राशि में संचार करेगा. कन्या राशि में चंद्रमा के प्रभाव की बात करें तो ऐसे जातकों को अपने जीवन में संतुलन पसंद होता है, वे खुद को महत्व देते हैं. वे सादगी और सरलता से जीते हैं. खुलकर अपनी भावनाएं प्रदर्शित नहीं कर पाते हैं. संबंधों के मामले में वे थोड़े शर्मीले होते हैं. 

हालांकि ऐसे लोग बाकी दुनिया को काफी मुश्किल और प्रैक्टिकल टाइप के लगते हैं. ऐसे लोग बुद्धि और तर्क से ज्यादा प्रेरित रहते हैं. और वास्तविकता को स्वीकारते हैं.

जानिए आज का पंचांग
तारीखः 23 जुलाई
वारः रविवार
तिथिः पंचमी (सुबह 11.45 बजे तक इसके बाद षष्ठी तिथि)

मासः श्रावण
पक्षः शुक्ल
नक्षत्रः उत्तराफाल्गुनी (शाम 7.47 बजे तक इसके बाद हस्त नक्षत्र)

करणः बालव (सुबह 11.45 बजे तक इसके बाद तैतिल करण)
योगः परिधि योग (दोपहर 2.16 बजे तक इसके बाद शिव योग)
चंद्रमा का कन्या राशि में संचरण

सूर्योदयः सुबह 5.37 बजे
सूर्यास्तः शाम 7.17 बजे तक
दिशाशूलः पश्चिम

विक्रमी संवतः 2080
शक संवतः 1944

आज का शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 12.55 बजे तक रहेगा. विजय मुहूर्त दोपहर 2.44 बजे से 3.39 बजे तक रहेगा. इसके अलावा गोधूलि बेला शाम 7.16 बजे से 7.37 बजे तक रहेगी. वहीं अमृत काल सुबह 9.02 बजे से 10.45 बजे तक रहेगा. निशीथ काल आधी रात 12.07 से 12.48 बजे तक रहेगा.

आज का अशुभ मुहूर्त
आज राहुकाल सुबह 4.30 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा. यमगंड दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक रहेगा. गुलिक काल सुबह 3.30 बजे से 4.30 बजे तक रहेगा. इसी तरह दुर्मुहूर्त काल सुबह 5.28 बजे से 6.23 बजे तक रहेगा.

(Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Zee Hindustan इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें.)

यह भी पढ़िएः कब है हरियाली तीज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

 

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.  

ट्रेंडिंग न्यूज़