Daily Horoscope 11th September 2021: जानिए क्या कह रही हैं आपकी राशियां

Daily Horoscope 11th September 2021:  मेष राशि - रचनात्मकता आपके दृष्टिकोण और रणनीति में बदलाव कर सकती है. आप परिवार की सलाह उपयोगी होगी. कारोबार की दृष्टि से आज महत्वपूर्ण दिन है. 

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Sep 11, 2021, 07:30 AM IST
  • वृष राशि- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है.
  • तुला राशि - आज का समय आर्थिक मामलों के लिए अनुकूल
Daily Horoscope 11th September 2021: जानिए क्या कह रही हैं आपकी राशियां

नई दिल्लीः Daily Horoscope 11th September 2021: आज का पंचांग शुभ तिथि और शुभ समय लेकर आया है.  ग्रहों नक्षत्रों की चाल का हमारे ऊपर बहुत असर होता है. इन्हीं के कारण हमारी राशियां बदलती हैं. राशियों का ये परिवर्तन राशिफल कहलाता है. आज तो गणेश चतुर्थी है, आज की राशि में क्या है खास, बता रहे हैं आचार्य विक्रमादित्य-

मेष राशि - रचनात्मकता आपके दृष्टिकोण और रणनीति में बदलाव कर सकती है. आप परिवार की सलाह उपयोगी होगी. कारोबार की दृष्टि से आज महत्वपूर्ण दिन है. लेकिन बड़ा निवेश नहीं है. जरूरी संसाधनों पर खर्च हो सकता है.  
शुभ अंक - 2    शुभ रंग - सफेद 
उपाय – देवस्थान में बर्तन दान कर दें. 
 
वृष राशि- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है. कारोबार में अतिरिक्त लाभ होने के संकेत हैं. करियर की तलाश करने वालोें को भी आज सफलता मिलेगी. आज आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा. दाम्पत्य जीवन में भी खुशहाली रहेगी. 
शुभ अंक - 1    शुभ रंग - सुनहरा 
उपाय - आज आप माथे पर लाल चंदन का तिलक जरूर लगायें. 

मिथुन राशि - आज आपको प्रॉपर्टी से लाभ मिल सकता है. लेकिन आज आपके विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं. लेकिन विवादों से दूर रहना आपके लिए ठीक होगा. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. आज आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे. परिवार का सहयोग मिलेगा.  
शुभ अंक - 8    शुभ रंग - काला  
उपाय - गायत्री मंत्र का पाठ करे . 

कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है. आज आपके जीवन में भाग-दौड़ बनी रहेगी. नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त काम का बोझ रहेगा. थकान भी महसूस करेंगे इसलिए स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें. आज किसी जरूरी काम लेकर खर्च भी हो सकते हैं. मित्रों से वित्तीय सहयोग मिल सकता है. 
शुभ अंक - 3    .शुभ रंग - पीला 
उपाय - तिल के तेल में एक मिट्टी का दीपक जलायें. 

सिंह राशि - आज का दिन आपके लिए अच्छा है. आज आपको शुभ समाचार प्राप्त होंगे. कारोबार में वृद्धि होगी. नये अवसर भी प्राप्त होंगे. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. आज छोटी यात्रा के भी योग हैं. माता की सेहत को लेकर आज आप थोड़े परेशान रहेंगे. 
शुभ अंक - 1     शुभ रंग - सुनहरा 
उपाय – छाता दान कर दें. 

कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है. लेकिन आज आप अपने बच्चों की सेहत को लेकर दिन भर परेशान रहेंगे. वित्तीय खर्च ज्यादा होंगे. आय कम होगा. परिवार में भी मतभेद हो सकते हैं. इसलिए आज आपने आप पर काबू रखें. आज आपके घर में किसी रिश्तेदार का आगमन होगा. 
शुभ अंक - 8     शुभ रंग - नीला 
उपाय - जल में गुड़ डालकर उगते सूर्य को अर्ध्य दें. 

तुला राशि - आज का समय आर्थिक मामलों के लिए अनुकूल रहेगा. पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा. दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे. बच्चों की जरूरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे. आज आपको मन में आए नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं. गैरजरूरी कार्यो में भी आज आपका समय बर्बाद हो सकता है. 
शुभ अंक - 2     शुभ रंग - सफेद 
उपाय - काला कुत्ता को रोटी में सरसो तेल लगाकर खिला दें. 

वृश्चिक राशि - आज नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने की संभावना है. नये काम शुरू करने का मन बना सकते हैं. दोस्तों से आर्थिक सहयोग मिल सकता है. आज कुछ नये लोगों से मुलाकात हो सकती है. कारोबारी लोगों को आज उधार में दिया पैसा आज मिल सकता है. 
शुभ अंक - 4    .शुभ रंग – हरा ....... 
उपाय - आज हनुमान जी पूजा करना आपके लिए शुभ रहेगा. 

धनु राशि - आज आपको मिश्रित परिणाम मिलेंगे. आपके कार्यस्थल पर उतार-चढ़ाव बना रहेगा. आप प्रतिद्वंद्वी गतिविधियों से परेशान हो सकते हैं. वित्तीय रूकावटें में आयेगी अैर खर्च में वृद्धि जारी रहेगी. घर में कुछ तनाव हो सकता है. किसी भी तरह की बहस से दूर रहें. वाणी पर नियंत्रण रखें. 
शुभ अंक - 1    शुभ रंग - सुनहरा 
उपाय - भगवान शनिदेव को तेल अर्पित करें. 

मकर राशि- आज रोजमर्रा के कामों में थोड़ी रूकावटें आ सकती हैं. किसी पारिवारिक मसले को लेकर आज आपकी सहमति अनिवार्य होगी. आज किसी अतिरिक्त सोर्स से धन लाभ हो सकता है. संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे. आज कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं. 
शुभ अंक - 9    ...शुभ रंग - मैरून 
उपाय - ओम भौमाय नमः इस मंत्र का 11 बार उच्चारण करें. 

कुंभ राशि - कार्य क्षेत्र में आपके किये गये प्रयासों की सराहना होगी. पारिवारिक जीवन में खुशहाली मिलेगी. रूके हुए धन प्राप्त होंगे. नजदीकी संबंधियों से आज कुछ मनमुटाव हो सकता है. कारोबारी आज मध्यम निवेश कर सकते हैं. डील संबंधी मामलों में जांच-परख कर ही फैसला करें. 
शुभ अंक - 7    शुभ रंग - सफेद 
उपाय - आज किसी मंदिर में घी दान करे  

मीन राशि - आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन उत्तम है. आज नये क्षेत्र में भाग्य आजमा सकते हैं. नौकरीपेशा लोग आज नये अवसर का फायदा उठा सकते हैं. सकारात्मक विचार आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा. प्रतिद्वद्वियों को, विरोधियों को आज नजरअंदाज करना आपके लिए सही रहेगा. 
शुभ अंक – 5     शुभ रंग - हरा  
उपाय - पीपल के पेड़ में जल देने से आपकी समस्याएं दूर होंगी. जल में थोड़ा सा गुड़ अवश्य डालें. 

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.  

ट्रेंडिंग न्यूज़