Daily Panchang: आज है गुरु प्रदोष व्रत, जानिए गुरुवार का शुभ मुहूर्त

Daily Panchang: आज गुरु प्रदोष व्रत है और गुरुवार का दिन है. आज भगवान विष्णु की पूजा की जाती है. हिंदू धर्म में मान्यता है कि गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है. गुरुवार को सच्चे मन से विष्णु पूजन करने पर हर मनोकामना पूर्ण होती है.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Sep 8, 2022, 05:44 AM IST
  • जानिए आज का पंचांग
  • जानिए आज का राहुकाल
Daily Panchang: आज है गुरु प्रदोष व्रत, जानिए गुरुवार का शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली: Daily Panchang: आज गुरु प्रदोष व्रत है और गुरुवार का दिन है. आज भगवान विष्णु की पूजा की जाती है. हिंदू धर्म में मान्यता है कि गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है. गुरुवार को सच्चे मन से विष्णु पूजन करने पर हर मनोकामना पूर्ण होती है.

गुरुवार को होती है केले की पूजा
गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा से मां लक्ष्मी भी खुश होती हैं. भगवान विष्णु के आशीर्वाद से आर्थिक दिक्कतें नहीं होती हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, केले के वृक्ष में देव गुरु बृहस्पति का वास होता है. यह भी माना जाता है कि केले के वृक्ष में भगवान विष्णु निवास करते हैं. गुरुवार के दिन केले की पूजा की जाती है.

गुरुवार को पीला कपड़ा पहन कर पूजा करने से भगवान विष्णु को जल्दी खुश किया जा सकता है और उनकी कृपा भी हमेशा बनी रहती है.

भगवान विष्णु पूरी करते हैं मनोकामनाएं
सच्चे मन से भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. शास्त्रों के अनुसार गुरुवार को भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने से जीवन के सभी संकटों से छुटकारा मिलता है और पापों का नाश होता है. भगवान विष्णु को पालनहार माना जाता है. उनकी पूजा कुंडली में गुरु दोष दूर करती है.

आज का पंचांग
भाद्रपद - शुक्ल पक्ष - त्रयोदशी - गुरुवार
नक्षत्र - श्रवण
महत्वपूर्ण योग - अतिगण्ड योग
चंद्रमा का मकर के उपरांत कुंभ राशि पर संचरण
आज का शुभ मुहूर्त - 11.59 बजे से 12.49  बजे तक
राहु काल- 1.56 बजे से 03.29 बजे तक

त्योहार- प्रदोष व्रत

गुप्त मनोकामना की पूर्ति के लिए
आंवले के 11 पत्तों की एक माला बनाएं और सभी पत्तों पर हल्दी छिड़कने के बाद आज मुहूर्त काल में भगवान विष्णु को अर्पित करते हुए अपनी मनोकामना का स्मरण करें.

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिल सकता है मुनाफा, जानिए मेष, मिथुन, सिंह, वृश्चिक और मीन का हाल

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़