Goga Navami 2023: आज है गोगा नवमी, जानें पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व

Goga Navami 2023: आज गोगा नवमी है. भाद्रपद मास की नवमी तिथि को यह पर्व मनाया जाता है. इसे वाल्मीकि समाज के लोग मनाते हैं. इस दिन व्रत रखा जाता है. साथ ही संतान की लंबी आयु के लिए आशीर्वाद मांगा जाता है. इस दिन नागों की पूजा का विधान है. इसे पर्व को राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मनाया जाता है.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Sep 8, 2023, 07:35 AM IST
  • जानिए आज का पंचांग
  • जानें आज का राहुकाल
Goga Navami 2023: आज है गोगा नवमी, जानें पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व

नई दिल्लीः Goga Navami 2023: आज गोगा नवमी है. भाद्रपद मास की नवमी तिथि को यह पर्व मनाया जाता है. इसे वाल्मीकि समाज के लोग मनाते हैं. इस दिन व्रत रखा जाता है. साथ ही संतान की लंबी आयु के लिए आशीर्वाद मांगा जाता है. इस दिन नागों की पूजा का विधान है. इसे पर्व को राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मनाया जाता है.

गोगा नवमी का शुभ मुहूर्त
गोगा देव को नागों का देवता कहा जाता है. जिन दंपती की संतान नहीं होती है वो गोगा देव से संतान प्राप्ति की मनोकामना की जाती है. साथ ही उनसे सुख-समृद्धि की कामना भी की जाती है. गोगा नवमी पर सुबह 7.36 बजे से 10.45 बजे तक पूजा का शुभ मुहूर्त है वहीं शाम को यह 5.01 बजे से 6.35 बजे तक है.

जानिए आज का पंचांग
तारीखः 8 सितंबर
वारः शुक्रवार
तिथिः नवमी (शाम 5.31 बजे तक इसके बाद दशमी तिथि)

मासः भाद्रपद
पक्षः कृष्ण
नक्षत्रः मृगशीर्षा (दोपहर 12.09 बजे तक इसके बाद आद्रा नक्षत्र)

करणः गर (शाम 5.30 बजे तक इसके बाद वणिज करण)
योगः सिद्धि योग (रात 10.07 बजे तक इसके बाद व्यातीपात योग)
चंद्रमा का दिन रात मिथुन राशि में संचरण

सूर्योदयः सुबह 6.02 बजे
सूर्यास्तः शाम 6.35 बजे तक
दिशाशूलः पश्चिम

विक्रमी संवतः 2080
शक संवतः 1944

आज का शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.31 बजे से 5.17 बजे तक रहेगा. विजय मुहूर्त दोपहर 2.24 बजे से 3.14 बजे तक रहेगा. इसके अलावा गोधूलि बेला सुबह 6.35 बजे से 6.58 बजे तक रहेगी. वहीं अमृत काल सुबह 7.36 बजे से 9.10 बजे तक रहेगा. निशीथ काल आधी रात 11.56 से 12.42 बजे तक रहेगा.

आज का अशुभ मुहूर्त
आज राहुकाल सुबह 10.30 बजे से 12 बजे तक रहेगा. यमगंड सुबह 3.30 बजे से 4.30 बजे तक रहेगा. गुलिक काल सुबह 7.30 बजे से 9 बजे तक रहेगा. इसी तरह दुर्मुहूर्त काल सुबह 8.33 बजे से 9.23 बजे तक रहेगा. इसके बाद दोपहर 12.44 बजे से 1.34 बजे तक रहेगा.

(Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Zee Hindustan इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें.)

यह भी पढ़िएः Aaj Ka Rashifal: मेष-मीन को मिलेगी पैसे कमाने की नई ट्रिक, जानें वृष, सिंह, वृश्चिक और मकर का हाल

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.  

 

ट्रेंडिंग न्यूज़