Hartalika Teej 2024: आज हरतालिका तीज व्रत रख रही हैं तो नोट कर लें ये बातें, वरना...

Hartalika Teej Vrat: आज हरतालिका तीज है. आज के दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के साथ हरतालिका तीज व्रत रखती हैं. वहीं कुंवारी कन्याएं मनचाहे वर के लिए ये व्रत रखती हैं. हरतालिका तीज कितने बजे से है, पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है और इस व्रत का महत्व क्या है, पढ़िए यहांः

Written by - Dr. Anish Vyas | Last Updated : Sep 6, 2024, 07:15 AM IST
  • हरतालिका तीज व्रत आज
  • जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
Hartalika Teej 2024: आज हरतालिका तीज व्रत रख रही हैं तो नोट कर लें ये बातें, वरना...

नई दिल्लीः Hartalika Teej: आज हरतालिका तीज है. हिंदू धर्म में कुंवारी कन्याएं और सुहागिन महिलाएं आज व्रत रखती हैं. हरतालिका तीज भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है. हरतालिका तीज का व्रत कठिन माना जाता है. इसमें व्रती महिलाएं निर्जला रहती हैं. वे पति की लंबी उम्र के लिए कामना करती हैं. 

शिव-पार्वती की होती है पूजा

भाद्रपद की शुक्ल तृतीया को हस्त नक्षत्र में भगवान शिव और माता पार्वती के पूजन का विशेष महत्व है. हरतालिका तीज व्रत कुमारी और सौभाग्यवती स्त्रियां करती हैं. मान्यता है कि इस व्रत को सबसे पहले माता पार्वती ने भगवान शंकर को पति के रूप में पाने के लिए किया था. हरतालिका तीज व्रत करने से महिलाओं को सौभाग्य की प्राप्ति होती है.

निर्जला उपवास रखती हैं महिलाएं 

हरतालिका तीज को सबसे बड़ी तीज माना जाता है. हरतालिका तीज से पहले हरियाली और कजरी तीज मनाई जाती है. हरतालिका तीज में भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा की जाती है.  हरतालिका तीज पर महिलाएं 24 घंटे से भी अधिक समय तक निर्जला व्रत करती हैं. यही नहीं रात के समय महिलाएं जागरण करती हैं और अगले दिन सुबह विधिवत पूजा-पाठ करने के बाद ही व्रत खोलती हैं. 

यह भी पढ़िएः Hartalika Teej Vrat Puja Vidhi: इस मंत्र से लें हरतालिका तीज व्रत का संकल्प, जानें पूजा विधि और सामग्री

मान्यता है कि हरतालिका तीज का व्रत करने से सुहागिन महिला के पति की उम्र लंबी होती है जबकि कुंवारी लड़कियों को मनचाहा वर मिलता है. 

हरतालिका तीज का शुभ मुहूर्त

भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 5 सितंबर को दोपहर 12.21 बजे शुरू होगी जबकि समापन 6 सितंबर को दोपहर 3.01 बजे होगा. उदयातिथि के आधार पर हरतालिका तीज 6 सितंबर को मनाई जाएगी. पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6.02 बजे से सुबह 8.33 बजे तक है.  

यह भी पढ़िएः  Hartalika Teej 2024 Vrat Katha: हरतालिका तीज व्रत कथा जरूर पढ़ें, मां पार्वती और भोलेनाथ पूरी करेंगे मनोकामना      
 
(Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Zee Bharat इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.)

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप. 

ट्रेंडिंग न्यूज़