आज है वट सावित्री व्रत, सावित्री और सत्यवान की कथा सुनने का है बड़ा महत्व

Vat Savitri Vrat: आज वट सावित्री व्रत रखा जाएगा. ज्येष्ठ अमावस्या तिथि 5 जून को शाम 7.54 बजे शुरू हो गई थी और आज शाम 6.08 बजे तक रहेगी. उदया तिथि के चलते वट सावित्री व्रत आज रखा जाएगा. आज के दिन वट वृक्ष के नीचे बैठकर व्रती महिलाएं सावित्री और सत्यवान की कथा सुनती हैं और वट वृक्ष की परिक्रमा करती हैं.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Jun 6, 2024, 07:16 AM IST
  • आज का पंचांग
  • आज का मुहूर्त
आज है वट सावित्री व्रत, सावित्री और सत्यवान की कथा सुनने का है बड़ा महत्व

नई दिल्लीः Vat Savitri Vrat: आज वट सावित्री व्रत रखा जाएगा. ज्येष्ठ अमावस्या तिथि 5 जून को शाम 7.54 बजे शुरू हो गई थी और आज शाम 6.08 बजे तक रहेगी. उदया तिथि के चलते वट सावित्री व्रत आज रखा जाएगा. आज के दिन वट वृक्ष के नीचे बैठकर व्रती महिलाएं सावित्री और सत्यवान की कथा सुनती हैं और वट वृक्ष की परिक्रमा करती हैं.

जानिए आज का पंचांग

तारीखः 6 जून
वारः गुरुवार
तिथिः अमावस्या (शाम 6.08 बजे तक इसके बाद प्रतिपदा तिथि)

मासः ज्येष्ठ
पक्षः कृष्ण
नक्षत्रः रोहिणी (रात 8.17 बजे तक इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र)

करणः चतुष्पद (सुबह 7.02 बजे तक इसके बाद बव करण)
योगः धृतिमान योग (रात 10.09 बजे तक इसके बाद शूल योग)
चंद्रमा का दिन-रात वृष राशि में संचरण

सूर्योदयः सुबह 5.22 बजे
सूर्यास्तः शाम 7.17 बजे तक
दिशाशूलः दक्षिण

विक्रमी संवतः 2080
शक संवतः 1945 शोभकृत

चन्द्रबल और ताराबल

ताराबलःअश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद

चन्द्रबलः वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मीन

आज का शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.02 बजे से 4.42 बजे तक रहेगा. विजय मुहूर्त दोपहर 2.39 बजे से 3.34 बजे तक रहेगा. इसके अलावा गोधूलि बेला शाम 7.15 बजे से 7.36 बजे तक रहेगी. वहीं अमृत काल सुबह 5.22 बजे से 7.06 बजे तक रहेगा. निशीथ काल आधी रात 12 से 12.40 बजे तक रहेगा.

आज का अशुभ मुहूर्त

आज राहुकाल दोपहर 1.30 बजे से 3 बजे तक रहेगा. यमगंड सुबह 6 बजे से 7.30 बजे तक रहेगा. गुलिक काल सुबह 9 बजे से 10.30 बजे तक रहेगा. इसी तरह दुर्मुहूर्त काल सुबह 8.10 बजे से 9.05 बजे तक रहेगा. इसके बाद रात 11.19 बजे से 12 बजे तक रहेगा. भद्रा काल दोपहर 2.20 बजे से रात 12.50 बजे तक रहेगा.

(Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Zee Bharat इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.)

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप. 

ट्रेंडिंग न्यूज़