द्रौपदी मुर्मू करेंगी आज राष्ट्रपति पद का नामांकन, पीएम मोदी बनेंगे प्रस्तावक

Draupadi Murmu President Nomination: एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए मुर्मू की ओर से प्रधानमंत्री मोदी नामांकन पत्र में पहले प्रस्तावक होंगे. पीएम के साथ भाजपा अध्यक्ष नड्डा सहित पार्टी के अन्य शीर्ष नेता भी प्रस्तावकों में शामिल रहेंगे.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Jun 24, 2022, 07:48 AM IST
  • द्रौपदी मुर्मू आज करेंगी राष्ट्रपति पद का नामांकन
  • पीएम मोदी करेंगे द्रौपदी मुर्मू के नाम की प्रस्तावना
द्रौपदी मुर्मू करेंगी आज राष्ट्रपति पद का नामांकन, पीएम मोदी बनेंगे प्रस्तावक

नई दिल्ली. राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज यानी 24 जून को राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन दाखिल करने जा रही हैं. द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को ही उड़ीसा से नई दिल्ली पहुंच गई थीं. बता दें कि द्रौपदी मुर्मू को भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए ने राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है. 

प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

दिल्ली पहुंच कर द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जपी नड्डा से मुलाकात की. आज द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के वक्त पीएम मेदी समेत भाजपा के तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे. 

पीएम होंगे मुर्मू के प्रस्तावक

एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए मुर्मू की ओर से प्रधानमंत्री मोदी नामांकन पत्र में पहले प्रस्तावक होंगे. पीएम के साथ भाजपा अध्यक्ष नड्डा सहित पार्टी के अन्य शीर्ष नेता भी प्रस्तावकों में शामिल रहेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति पद के लिए मुर्मू की उम्मीदवारी की देश भर में तथा समाज के सभी वर्गों द्वारा सराहना की जा रही है. साथ ही पीएम मोदी ने ट्विटर पर इस मुलाकात की तस्वीरें भी साझा कीं है. 

मुलाकात पर क्या बोले पीएम

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि, "द्रौपदी मुर्मू जी से मुलाकात की. राष्ट्रपति पद के लिए उनकी उम्मीदवारी की देश भर में और समाज के सभी वर्गों द्वारा सराहना की जा रही है. जमीनी समस्याओं के प्रति उनकी समझ और भारत के विकास को लेकर उनकी दृष्टि उत्कृष्ट है."

देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी द्रौपदी

बता दें कि द्रौपदी मुर्मू अगर राष्ट्रपति का चुनाव जीतती हैं तो वे देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति बनेंगी. इससे पहले प्रतिभा देवी सिंह पाटिल देश की एकमात्र महिला राष्ट्रपति रही हैं. वह साल 2007 से 2012 तक देश के राष्ट्रपति के पद पर रही थीं. द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं.

यह भी पढ़ें: द्रौपदी मुर्मू पर टूट चुका है दुखों का पहाड़, दो बेटों-पति को खोया, आंखें भी दान कीं

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.  

ट्रेंडिंग न्यूज़