Mouni Roy की 'पतली कमरिया' की तारीफ करते दिखे तनिष्क बागची

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. अब मौनी रॉय जल्द ही म्यूजिक वीडियो 'पतली कमरिया' में नजर आने वाली हैं. गाने का First Look सामने आ चुका हैं.  

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Mar 14, 2021, 10:55 AM IST
  • मौनी रॉय 'पतली कमरिया' म्यूजिक वीडियो में आएंगी नजर
  • गाने का First Look आया सामने, फैंस कर रहे हैं सॉन्ग का इंतजार
Mouni Roy की 'पतली कमरिया' की तारीफ करते दिखे तनिष्क बागची

नई दिल्ली: अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने जबरदस्त डांस के लिए भी जानी जाती हैं. सोशल मीडिया पर मौनी रॉय को लाखों लोग फॉलो करते हैं, इसलिए मौनी से जुड़ी किसी खबर को वायरल होने में ज्यादा समय नहीं लगता. 

अब म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी मौनी रॉय

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by mon (@imouniroy)

फैंस भी मौनी रॉय (Mouni Roy) के लेटेस्ट अपडेट का इंतजार करते हैं. इस बार मौनी रॉय अपने फैंस के लिए एक म्यूजिक वीडियो लेकर आ रही हैं. म्यूजिक वीडियो 'पतली कमरिया' का फस्ट लुक सामने आ चुका हैं. लुक को देख फैंस म्यूजिक वीडियो का इंतजार कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- 25 हजार की रेड वेलवेट बिकिनी पहन श्रद्धा कपूर ने दिखाई दिलकश अदाएं, 'घायल' हुए करोड़ों फैन

फस्ट लुक आया सामने 

टीवी सीरियल और फिल्मों के बाद अब मौनी रॉय (Mouni Roy) म्यूजिक वीडियो 'पतली कमरिया' में नजर आने वाली हैं. इस गाने का ट्रैक की कंपोजिशन, लिरिक्स को तनिष्क बागची ने लिखा है. फैंस फस्ट लुक देखकर म्यूजिक वीडियो 'पतली कमरिया' देखने के लिए बेताब हैं. यह गाना 16 मार्च को रिलीज होगा.

ये भी पढ़ें- महाशिवरात्री के खास दिन पर प्रभास ने दिखाई 'राधे श्याम' की झलक

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by mon (@imouniroy)

ये भी पढ़ें- जाह्नवी कपूर ने बताया, हर कलाकार को रहता है खुद पर संदेह

जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी मौनी

यह म्यूजिक वीडियो दुबई में शूट किया गया है और अरविंद खैरा द्वारा निर्देशित किया गया है. फैंस गाने का इंतजार कर रहे हैं. गाना जल्द ही यूट्यूब पर लॉन्च होगा. वर्क फ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय (Mouni Roy) जल्द ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली हैं.

इससे पहले पिछले साल उनकी वेब सीरीज 'लंदन कॉन्फिडेंशियल' रिलीज हुई थी. उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' से फिल्मी दुनिया में डेब्यू किया था. 

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़