ग्रीन ड्रेस में बिपाशा बसु ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

Bipasha Basu Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं. वहीं सोशल मीडिया पर बिपाशा बसु का बेबी बंप का वीडियो  वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस बेहद खुश नजर आ रही हैं.   

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Aug 28, 2022, 06:26 PM IST
  • बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं बिपाशा बसु
  • बिपाशा बसु के चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो
ग्रीन ड्रेस में बिपाशा बसु ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

नई दिल्ली: Bipasha Basu Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु इनदिनों अपनी प्रेग्नेंसी को एन्जॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं. बिपाशा ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था. प्रेग्नेंसी की न्यूज शेयर करने के बाद एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी बेबी बंप की तस्वीर शेयर करती रहती हैं. वहीं अब उन्होंने अपना क्यूट बेबी बंप वीडियो शेयर किया है. वीडियो में बिपाशा बसु बेहद क्यूट लग रही हैं. 

ग्रीन ड्रेस में दिखा बिपाशा बसु का बेबी बंप 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

सोशल मीडिया पर बिपाशा बसु का वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक्ट्रेस ग्रीन कलर की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं. बिपाशा बसु वीडियो में  बेबी बंप पर हाथ फिराते हुए बेहद खुश नजर आ रही हैं. बता दें कि एक्ट्रेस का ये वीडियो खुद करण सिंह ग्रोवर ने रिकॉर्ड किया है. 

बेबी से बात करते दिखे करण

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

सोशल मीडिया पर बिपाशा और करण का एक वीडियो और वायरल हो रहा है. इस वीडियो में करण सिंह ग्रोवर  बेबी बंप के पास कुछ बोलते हुए नजर आ रहे हैं. बिपाशा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- डैड मोड, बेबी के लिए गाने गाते हुए, उससे बात करते हुए. 

शादी के 6 साल बाद मां बनेंगी बिपाशा
बिपाशा बसु शादी के 6 साल बाद प्रेग्नेंट हैं. ऐसे में एक्ट्रेस के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ तौर पर देखा जा सकता है.  बता दें कि करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु की शादी साल 2016 में हुई थी. शादी के 6 साल बाद एक्ट्रेस प्रेग्नेंट है. जल्द ही करण और बिपाशा के जीवन में नन्हा मेहमान आने वाला है. 

इसे भी पढ़ेंः ऋतिक रोशन ने छुए फैन के पैर, क्या अब नहीं होगा 'विक्रम वेधा' का बायकॉट?

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़