फातिमा सना शेख का फिर दिखा सिजलिंग लुक, बोल्डनेस ने मचाई सनसनी

फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) अपने चाहने वालों के साथ सोशल मीडिया के जरिए भी जुड़ी रहती हैं. लगभग हर दिन वह फैंस के साथ अपना नया लुक शेयर कर ही देती हैं. अपनी फिल्मों के अलावा वह बोल्ड लुक के कारण भी चर्चा में रहती हैं. अब उन्होंने फिर से अपने लुक से फैंस के होश उड़ा दिए हैं.    

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : May 5, 2022, 12:26 PM IST
  • फातिमा ने कैमरे के सामने दिए किलर पोज
  • पर्पल ऑफ-शोल्डर ड्रेस में गिराई बिजलियां
फातिमा सना शेख का फिर दिखा सिजलिंग लुक, बोल्डनेस ने मचाई सनसनी

नई दिल्ली: दुनियाभर में 'दंगल गर्ल' के रूप में ऊंचा मुकाम हासिल करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं रह गई हैं. वह न सिर्फ अपने अभिनय, बल्कि बेबाक अंदाज के लिए भी काफी मशहूर हैं. फिल्मों के अलावा वह बोल्ड लुक के कारण भी चर्चा में रहती हैं. ऐसे में आज फातिमा सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं. 

फैंस से रूबरू होती रहती हैं फातिमा 

वहीं, एक्ट्रेस की झलक के लिए आज लोग बेताब हैं. हालांकि, फातिमा ने भी कभी अपने फैंस को निराश नहीं किया. वह अपने चाहने वालों के साथ सोशल मीडिया के जरिए भी जुड़ी रहती हैं.

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Fatima Sana Shaikh (@fatimasanashaikh)

लगभग हर दिन वह फैंस के साथ अपना नया लुक शेयर कर ही देती हैं. अपनी फिल्मों के अलावा वह बोल्ड लुक के कारण भी चर्चा में रहती हैं. अब उन्होंने फिर से अपने लुक से फैंस के होश उड़ा दिए हैं.  

एक्ट्रेस ने दिखाई नए फोटोशूट की झलक 

फातिमा ने फैंस को अपने लेटेस्ट फोटोशूट की झलक दिखाई है. इनमें उन्हें पर्पल कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस पहने देखा जा सकता है. वह कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक पोज दे रही हैं.

उनकी अदाओं से लोगों के लिए नजरें हटाना मुश्किल हो गया है. लुक को कंप्लीट करने के लिए फातिमा ने लाइट मेकअप किया है और बालों को खुला छोड़ा हुआ है. 

तस्वीरों ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा 

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए इन्हें कैप्शन दिया, 'गैटिंग रेडी एंड ऑल'. यहां फातिमा काफी स्टाइलिश और हॉट दिख रही हैं.

उनके इस लुक ने इंटरनेट का पारा हाई कर दिया है. फातिमा के चाहने वाले भी उनके इस लुक पर फिदा हो गए हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. 

इन फिल्मों में दिखेंगी फातिमा

दूसरी ओर फातिमा के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही उन्हें फिल्म 'थार' में देखा जाने वाला है. इस फिल्म में वह दिग्गज एक्टर अनिल कपूर और उनके बेटे हर्षरवर्धन कपूर के साथ लीड एक्ट्रेस के तौर पर दिखेंगी. इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाने वाला है. इसके अलावा वह निक्की कौशल के साथ फिल्म 'सैम बहादुर' में भी नजर आएंगी. 

ये भी पढ़ें- Janhit Mein Jaari: बीच सड़क Condom बेचती दिखीं नुसरत भरूचा, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़