Jhalak Dikhhla Jaa 11: मलाइका अरोड़ा के साथ बोनी कपूर ने शेयर की पहली बार स्क्रीन, बेटे अर्जुन का सरप्राइज देख नम हुईं आखें

Jhalak Dikhhla Jaa 11: हाल में ही झलक दिखला जा 11 के मंच पर बोनी कपूर स्पेशल गेस्ट के तौर पर शामिल हुए थे. शो में अर्जुन कपूर ने अपने पापा के लिए एक वीडियो मैसेज शेयर किया, जिसे देखने के बाद फिल्ममेकर काफी इमोशनल नजर आए.

Written by - Manushri Bajpai | Last Updated : Dec 3, 2023, 01:00 PM IST
  • झलक के मंच पर पहुंचे बोनी कपूर
  • अर्जुन का सरप्राइज देख हुए इमोशनल
Jhalak Dikhhla Jaa 11: मलाइका अरोड़ा के साथ बोनी कपूर ने शेयर की पहली बार स्क्रीन, बेटे अर्जुन का सरप्राइज देख नम हुईं आखें

नई दिल्ल:Jhalak Dikhhla Jaa 11: डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 11 इन दिनों लाइम लाइट में बना है. प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने हाल में ही शो में शिरकत की. बोनी कपूर के लिए उनके बेटे और एक्टर अर्जुन कपूर ने मंच पर एक स्पेशल मैसेज भी शेयर किया. ये मैसेज सुनकर बोनी कपूर की आंखें नम हो गईं. 

बेटे की बात सुन इमोशनल हुए बोनी कपूर

शो के होस्ट ऋत्विक धनजानी और गोहर खान बोनी कपूर को बताते हैं- आपके लिए सरप्राइज है. इसके बाद अर्जुन कपूर का एक वीडियो चलाया जाता है. वीडियो में अर्जुन कहते हैं- 'हैलो पापा, उम्मीद करता हूं आप शो को एंजॉय कर रहे होंगे. सबसे पहले तो मैं ये कहना चाहूंगा कि मेरे पापा इस दुनिया के बहुत सेल्फलेस इंसान हैं. मुझे लगता है कि उनके इमोशन्स खुद से ज्यादा बाकियों के लिए होते हैं. मैं आपसे प्यार करता हूं. आपकी इज्जत करता हूं.' ये सुनकर बोनी कपूर की आंखे भर आती हैं.

मलाइका हुईं खुश

शो की जज और अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा खूबसूरत मुस्कान के साथ बोनी कपूर को देखती हैं. वहीं फराह को गले लगाकर कहती हैं कि बोनी के सभी बच्चे इन्हें बहुत प्यार करते हैं.

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

वहीं होस्ट गौहर खान और कंटेस्टेंट अंजलि भी इस पल में इमोशनल हो जाती हैं. 

पहली बार बोनी कपूर के साथ दिखीं मलाइका

बोनी कपूर और मलाइका अरोड़ा ने पहली बार कोई मंच शेयर किया है. मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में हैं. दोनों की लव लाइफ हमेशा स्पॉट लाइट में रहती है. शो में अर्जुन कपूर के सरप्राइज ने वहां मौजूद हर किसी को भावुक किया.

ये भी पढ़ें- Video: 'एनिमल' की सफलता से भावुक हुए बॉबी देओल, पैपराजी के सामने छलके एक्टर के आंसू

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़