आलिया भट्ट संग मेट गाला का रेड कार्पेट शेयर करेंगी Priyanka Chopra, हसीनाओं के नजर आएंगे हसीन लुक्स

Priyanka chopra met gala 2023: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा की आने वाली सीरीज 'सिटाडेल'का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. एक्ट्रेस इन दिनों दुनियाभर में सीरीज का प्रमोशन करती दिखाई दे रही हैं. वहीं अब वह जल्द मेट गाला 2023 के रेड कार्पेट पर भी जलवा बिखेरती नजर आएंगी.

Written by - Manushri Bajpai | Last Updated : Apr 27, 2023, 10:20 AM IST
  • मेट गाला में जलवा बिखेरने को तैयार प्रियंका चोपड़ा
  • 'सिटाडेल' धूम मचाने को तैयार हैं एक्ट्रेस
आलिया भट्ट संग मेट गाला का रेड कार्पेट शेयर करेंगी Priyanka Chopra, हसीनाओं के नजर आएंगे हसीन लुक्स

नई दिल्ली:Priyanka chopra met gala 2023: प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में अपना जलवा बिखेर रही हैं. अभिनेत्री ने अपने अभिनय के दम पर यह मुकाम हासिल किया है, जिसकी सभी खूब तारीफ करते हैं. इन दिनों एक्ट्रेस अपनी आने वाली एक्शन थ्रिलर सीरीज 'सिटाडेल' का जमकर प्रमोशन कर रही हैं, साथ नए प्रोजेक्ट का अनाउंसमेट भी कर रही हैं. इस बीच खबर है कि देसी गर्ल मेट गाला 2023 में भी शिरकत करेंगी. 

दो भारतीय अभिनेत्री मेट गाला पहुंचेगीं

भारत के लिए यह दोहरे गर्व की बात है. दरअसल इस साल बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का भी मेट गाला 2023 में डेब्यू होने जा रहा हैं. अब प्रियंका चोपड़ा भी इस फैशन इवेंट के रेड कार्पेट पर  नजर आएंगी. इन दिनों प्रियंका चोपड़ा स्पाई थ्रिलर सीरीज 'सिटाडेल' का प्रमोशन करते हुए भी काफी स्टाइलिश आउटफिट में दिखाई दे रही हैं. अब मेट गाला में फैंस उनके अलग-अलग अवतार देखने के लिए उत्सुक हैं. 

'सिटाडेल' जल्द होगी रिलीज

रूसो ब्रदर्स की एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज 'सिटाडेल' में रिचर्ड मैडेन के साथ देसी गर्ल स्क्रीन शेयर करती दिखाई देने वाली हैं. प्रियंका चोपड़ा को स्कीन पर और रेड कार्पेट पर देखने के लिए फैंस बेताब हैं.

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

सीरीज का प्रचार-प्रसार करने के बाद हाल ही में प्रियंका न्यू यॉर्क वापस आ चुकी हैं. जिसके बाद जानकारी मिली है कि ग्लोबल आइकन मेट गाला 2023 में जलवा बिखेरेंगी. 

इन फिल्मों में दिखेंगी प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो अभिनेत्री जल्द ही एक्शन-थ्रिलर वेब सीरीज 'सिटाडेल' में अनदेखे अवतार में दिखाई देने वाली हैं. इसके बाद वह एक रोमांटिक ड्रामा 'लव अगेन' में भी नजर आएंगी, जिसका निर्देशन जेम्स सी स्ट्रॉस ने किया है. इतना ही नहीं प्रियंका के पास बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' भी हैं. इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी दिखाई देंगी. फिल्म को फरहान अख्तर निर्देशित करेंगे.

ये भी पढ़ें- जब डिंपल कपाड़िया संग बेकाबू हो गए विनोद खन्ना, इस हरकत ने उड़ा दिए थे होश

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप. 

ट्रेंडिंग न्यूज़